103 दिनों बाद जेल में बंद मनीष सिसोदिया से मिली पत्नी, बोलीं- हमारी बात सुनने को बेडरूम के बाहर तैनात थी पुलिस

103 दिनों बाद पत्नी सीमा ने मनीष सिसोदिया से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरी बात सुनने के लिए दिल्ली पुलिस बेडरूम के बाहर तैनात थी।

103 दिन बाद जेल में बंद मनीष सिसोदिया से मिली पत्नी

दिल्ली आबकारी नीति मामले में जेल में बंद आप नेता मनीष सिसोदिया की बीमार पत्नी सीमा सिसोदिया ने 103 दिनों बाद अपने पति से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी बातचीत सुनने के लिए दिल्ली पुलिस उनके बेडरूम के बाहर तैनात थी।

सीमा सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि हम दोनों को देखने के लिए पुलिसकर्मी बेडरूम के बाहर तैनात थे। उन्होंने कहा कि सात घंटों तक हमारी मुलाकात हुई। बातचीत के दौरान वे हमारे हर शब्द को सुनती रही। साथ ही उन्होंने राजनीति को 'गंदा खेल' करार दिया।

बता दें कि दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने 26 फरवरी को शराब नीति घोटाले के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया था। इसके बाद तब से उन्हें हिरासत में रखा है। उच्च न्यायालय ने 30 मई को सीबीआई मामले में उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था। नौ मार्च को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया था और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

सीमा सिसोदिया ने नोट लिखकर कहा कि राजनीति बहुत गंदी है। लोगों ने हमें आगाह किया कि पत्रकारिता और कार्यकर्ता अच्छे काम हैं, लेकिन राजनीति की दुनिया में उलझने से परेशानी होगी। सत्ता में बैठे लोग हमारे काम में बाधा डालने और हमारे परिवार को पीड़ा देने के लिए अपनी क्षमता से सब कुछ करेंगे।

Recommended Video

    Manish Sisodia की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित, ED ने किया कैसा दावा | वनइंडिया हिंदी

    उन्होंने कहा कि मनीष के चेहरे पर वही अटूट दृढ़ संकल्प है, जो कुछ सालों पहले उन्होंने आम आदमी पार्टी बनाकर देखी थी। अरविंद जी के साथ मिलकर काम कर रहे थे। मच्छरों, चींटियों, कीड़ों और चिलचिलाती गर्मी से त्रस्त 103 दिनों तक फर्श पर सोने के बावजूद भी वह अपनी आंखों में चमकते सपने संजोए हैं।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को बीमार पत्नी से मिलने की इजाजत, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+