पदयात्रा के दौरान सांसद संजय सिंह ने डॉनल्ड ट्रम्प की 'पत्नी' का जिक्र क्यों किया ?
Sanjay Singh: दिल्ली विधानसभा चुनाव में महज तीन महीने का समय बचा है। आम आदमी पार्टी चुनावी मोड में रंग गई है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव की तैयारियों का आगाज कर दिया है। आज इस कड़ी में राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिल्ली के करावल नगर विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा की। इस दौरान संजय सिंह गर्मजोशी से दिल्ली की जनता से मिले। उन्होंने अपने नेता अरविंद केजरीवाल का पत्र जनता के बीच बांटा।
आप के नेता और कार्यकर्ताओं ने संजय सिंह का भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत करते हुए साफ संदेश दिया कि इस बार दिल्ली की हर सीट से केजरीवाल जी ही जीतेंगे। साथ ही बीजेपी पर जनता के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया। महंगाई और बेरोजगारी के लिए जिम्मेदार ठहराया।

पदयात्रा के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए सांसद संजय सिंह ने कहा, अमेरिका के राष्ट्रपति की पत्नी जब भारत आती है तो मोदी जी उन्हें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात का स्कूल देखने को कहते हैं, लेकिन मेलेनिया ट्रम्प कहती है कि उसे तो अरविंद केजरीवाल जी का बनाया दिल्ली का शानदार सरकारी स्कूल देखना है। पहले देश के लोग कहते थे कि अमेरिका से सीखो, आज अमेरिका वाले कहते हैं कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार से सीखो।
SMA टाइप-2 से पीड़ित बच्चों की मदद के लिए की अपील
बृहस्पतिवार को राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गंभीर बीमारी से पीड़ित दो बच्चों के लिए एक Press Conference की। सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (Spinal Muscular Atrophy) का मुद्दा उठाया। वे इस बार एसपीए टाइप'2 से पीड़ित दो बच्चे और उनके माता-पिता को भी साथ लेकर आए। उन्होंने कहा कि इस खतरनाक बीमारी से मुक्ति दिलाने के लिए जो इंजेक्शन लगता है, उसकी कीमत 17 करोड़ है, जो आम इंसान के लिए संभव नहीं है। केंद्र से निवेदन किया कि पीड़ित बच्चों की जीवन बचाने के लिए आगे आएं।












Click it and Unblock the Notifications