दिल्ली का अगला CM कौन होगा? केजरीवाल के घर पर आज अहम बैठक, इन संभावित नामों पर हो सकता फैसला
Who will next CM in Delh?: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद दिल्ली का अगला नया सीएम कौन होगा? इस पर चर्चा करने के लिए आज सोमवार (16 सितंबर) को आम आदमी पार्टी (AAP) की अहम बैठक अरविंद केजरीवाल के घर पर होने वाली है। इस बैठक में
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, राघव चड्ढा, कैलाश गहलौत, आप नेता सौरभ भारद्वाज, आतिशी समेत तमाम बड़े नेताओं के पहुंचने की उम्मीद है। पार्टी के एक पदाधिकारी के मुताबिक नेता इस बात पर चर्चा करेंगे कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में केजरीवाल की जगह कौन ले सकता है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली का अगला नया मुख्यमंत्री कौन होगा? प्रेस कॉन्फ्रेंस में AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने दिया ये जवाब
पीटीआई रिपोर्ट के मुताबिक आप नेता ने कहा है कि केजरीवाल और सिसोदिया आज मुलाकात करेंगे। उनके द्वारा लिए गए फैसले के बाद यह पहली बैठक होगी। बैठक में अगले मुख्यमंत्री पर भी चर्चा होने की संभावना है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार (15 सितंबर) को सीएम पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था।
अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर होगी बैठक
यह बैठक दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर होगी। अरविंद केजरीवाल ने रविवार को घोषणा की कि वह दो दिन बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा कि वह कुछ दिनों में आप विधायकों की बैठक करेंगे और उनकी पार्टी के एक सहयोगी को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। केजरीवाल ने कहा था कि वह और मनीष सिसोदिया विधानसभा चुनाव जीतने के बाद ही मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रूप में वापस आएंगे।
AAP के ये 6 नेता सीएम बनने की रेस में?
रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली सीएम की रेस में आतिशी, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, गोपाल राय और इमरान हुसैन जैसे मौजूदा विधायक का नाम सबसे आगे चल रहा है। हालांकि अरविंद केजरीवाल की पत्नी सनीता केजरीवाल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।
अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के भी मुख्यमंत्री बनने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। कुछ नेताओं ने कहा है कि दलित नेता को अगला मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है, हालांकि उन्होंने किसी खास व्यक्ति का नाम नहीं लिया।
ये भी पढ़ें- क्या पत्नी सुनीता को CM बनाना चाहते हैं केजरीवाल? आतिशी, गोपाल राय, सौरभ पर क्यों नहीं खेलेंगे दांव?












Click it and Unblock the Notifications