कौन हैं सक्षम पारुथी? जिनकी ट्रेडमिल पर करंट लगने से हो गई दर्दनाक मौत

राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक बेहद ही दर्दनाक घटना सामने आई है। रोहिणी के सेक्टर-15 में एक जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते वक्त करंट लगने से 24 साल के सक्षम पारुथी की मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह करीब 7.15 बजे की है।

सामने आई जानकारी के अनुसार, सक्षम को करंट लगने के बाद जिम के मालिक ने युवक के परिजनों को जानकारी दी थी कि, उनके बेटे को हार्ट अटैक आया था, उस अस्पताल में भर्ती कराया है। अब पोस्टमार्ट में खुलासा हुआ है कि, सक्षम की मौत करंट लगने से हुई है।

who-was-saksham-pruthi-

सक्षम अपने परिवार के साथ दिव्य ज्योति अपार्टमेंट, सेक्टर-19, रोहिणी में रहता था। इसके परिवार में पिता मुकेश कुमार, मां और एक छोटी बहन है। 24 साल का सक्षम एक बीटेक ग्रेजुएट थे। वह गुरुग्राम की एक मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करते थे।

परिजनों का मानें तो सक्षम का हाल ही में प्रमोशन हुआ था। सक्षम के पिता मुकेश कुमार की बादली इलाके में ब्रेड बनाने की फैक्टरी है। वह परिवार में इकलौता बेटा था। उसकी शादी की भी तैयारियां की जा रही थी, लेकिन अचानक उसकी मौत ने पूरे परिवार को बुरी तरह तोड़ दिया।

सक्षम के चचेर भाई मुकुल ने बताया कि, परिवार मूल रूप से हिसार का है। दिल्ली में काफी साल से रह रहे हैं। सक्षम पढ़ाई में शुरू से इंटेलीजेंट रहे। घर पर रहते समय नई नई रेसिपी बनाने का शौक था। इसके लिए वह किचन में अक्सर मां की मदद करते थे।

सक्षम रोजाना सुबह के समय सेक्टर-15 स्थित एक जिम में एक्सरसाइज करने के लिए जाता था। दो तीन दिन पहले ही सक्षम ने जिम में फिर से जाना शुरू किया था। सक्षम के परिजनों का कहना है कि, शुरु में जिम संचालक की तरफ से बताया गया था कि सक्षम का हार्ट फेल हो गया है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट का पता चला।

इसके बाद सक्षम के परिजनों ने इस मामले में जिम मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। जब जिम के सीसीटीवी कैमरे चैक किए गए तो पता चला कि, सक्षम को करंट लगा और उनकी बॉडी अकड़ गई थी। सक्षण को करंट लगते ही जिम में मौजूद दूसरे लोग उन्हें संभालने आए तो उन्हें भी करंट लगा था। यह पहली बार नहीं था कि इस जिम में किसी को करंट लगा था, पहले भी इसकी शिकायत की जा चुकी थी, लेकिन इस लापरवाही की कीमत सक्षम को जान देकर चुकानी पड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+