आप सांसद संजय सिंह को जमानत मिलने पर जानें क्‍या बोला विपक्ष ?

AAP MP Sanjay Singh gets bail: आम आदमी पार्टी के नेता और राज्‍य सभा सांसद संजय सिंह को दिल्‍ली के कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में जमानत मिल चुकी है। पिछले छह महीने से तिहाड़ जेल में बंद आप नेता संजय सिंह को जमानत मिलने पर विपक्षी इंडिया गठबंधन में शामिल राजनीति दलों के नेताओं ने प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है।

sanjay singh

सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले- हमें उम्‍मीद है कि ऐसे ही...

विपक्षी इंडिया गठबंधन में शामिल उत्‍तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा "जिस तरह संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिला, ऐसे ही हमें उम्‍मीद है कि जल्‍द अरविंद केजरीवाल को भी न्याय मिलेगा। ऐसे ही झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को भी न्याय मिलेगा।

साथ ही अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा बीजेपी जो कदम उठा रही है, वह चुने हुए मुख्यमंत्रियों को जेल भेज रही है।" , इससे पूरी दुनिया में बीजेपी की बदनामी हो रही है। भाजपा केंद्रीय जांच एजेंसियों को एक राजनीतिक हथियार के तौर पर प्रयोग कर रही है।

कांग्रेस ने जानें क्‍या कहा?

संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा अगर ईडी के पास कोई मजबूत सबूत होता तो वह जमानत का विरोध करती। इससे केवल यह पता चलता है कि उनके पास कोई मजबूत सबूत नहीं था और बिना किसी कारण के संजय सिंह को सलाखों के पीछे रखा गया था।

शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने क्‍या कहा?

सांसद संजय सिंह को जमानत दिए जाने पर, शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा मैं इस फैसले का स्वागत करती हूं। इससे पता चलता है कि बीजेपी विपक्षी नेताओं को राजनीतिक रूप से गिरफ्तार करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है... मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में संजय सिंह चुनाव प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी की बातों को सामने रखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+