'मेरा गुनाह साबित हुआ तो फांसी पर लटक जाऊंगा'... सेक्सुअल हैरेसमेंट पर बोले WFI चीफ बृजभूषण

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने फांसी लगाने की बात कही है। कहा है कि आरोप साबित होता है तो भी मैं फांसी पर लटक जाऊंगा।

Brij Bhushan Sharan

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर रेसलर्स प्रदर्शन लगातार जारी है। इस बीच रविवार को बृजभूषण सिंह का एक वीडियो सामने आया है। उसमें उन्होंने कहा कि अगर मेरे खिलाफ एक भी आरोप साबित होता है तो भी मैं फांसी पर लटक जाऊंगा। मामला दिल्ली पुलिस के विचाराधीन है। इसलिए खुलकर नहीं बोल सकता हूं। पहलवानी से जुड़े लोगों से पूछो कि क्या बृज भूषण वास्तव में रावण हैं ? क्या यह दुराचारी है?

दरअसल, बृजभूषण पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाकर जंतर-मंतर पर रेसलर्स का 15 दिन से धरना जारी है। बृजभूषण सिंह के खिलाफ रेसलर्स विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी मालिक ने मोर्चा खोल रखा है। 10 दिन पहले रेसलर्स की शिकायत पर सेक्सुअल हैरेसमेंट और पॉक्सो एक्ट का केस दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में दर्ज हुआ था। इस बीच बृजभूषण का वीडियो सामने आया है।

'मेरा गुनाह साबित हुआ तो फांसी पर लटक जाऊंगा'

बृजभूषण शरण सिंह ने वीडियो में कहा कि गुनाह मेरा, अगर साबित हो जाएगा तो मैं फांसी पर लटक जाऊंगा। क्योंकि, मामला दिल्ली पुलिस के विचाराधीन है। इसलिए खुलकर नहीं बोल सकता हूं। लेकिन, मेरे चाचा, ताऊ और पहलवानी से जुड़े हुए परिवार... या किसी भी खिलाडी को तंग किया हो, उनके पास कोई वीडियो या को कोई सबूत हो तो बताएं। आपके पड़ोसियों से पूछो या पहलवानी से जुड़े लोगों से पूछो कि क्या बृज भूषण वास्तव में रावण हैं ? क्या यह दुराचारी है। 11 साल के अंदर मैंने देश की कुश्ती के लिए क्या-क्या नहीं किया!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+