Delhi Rains Updates: भारी बारिश ने बिगाड़ी दिल्ली की रंगत, लगा तगड़ा जाम, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

Delhi Forecast Today: मंगलवार सुबह दिल्ली में बारिश हुई जिसकी वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ है, लगातार बरसात होने के कारण दिल्ली और नोएडा के कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे ऑफिस जाने और स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी हुई।

बारिश के कारण इस वक्त ट्रैफिक काफी सुस्त अवस्था में है और इसी वजह से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी लागू की है।पटेल चौक , नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, मिंटो रोड पर सबसे ज्यादा बारिश का प्रभाव देखा जा रहा है।

Delhi Rains Updates

तो वहीं नांगलोई, टिकरी बॉर्डर, रोहतक रोड , कनॉट प्लेस आउटर सर्किल, ए पॉइंट (आईटीओ चौक)और गीता कॉलोनी जैसे इलाकों में डायवर्जन लागू किया गया। यातायात को आसान बनाने के लिए वैकल्पिक मार्ग खोले गए है इसलिए घर से बाहर निकलते वक्त सभी लोग एक बार ट्रैफिक एडवाइजी जरूर चेक करें।

आईएमडी का मौसम पूर्वानुमान ( Delhi Rains Updates)

आपको बता दें कि भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में आज पूरे दिन राजधानी और आस-पास के इलाकों में भारी बरसात की आशंका जताई है। उसका कहना है कि आज यहां न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आस-पास रहेगा तो वहीं ठंडी हवाएं भी चलने का अनुमान है।

अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की उम्मीद

तो वहीं दिल्ली से सटे पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की उम्मीद है।आपको बता दें कि बरसात के कारण इस वक्त दिल्ली के प्रदूषण में खासी कमी आई है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 103 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 106 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 1 11 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 103 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -102 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -103 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

देश के कई राज्य इस वक्त भारी बारिश की चपेट में हैं,तमिलनाडु, डुबेगी, कराईकल, राजस्थान और केरल में भी आज हल्की बरसात हो सकती है तो वहीं बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, ओडिशा , महाराष्ट्र , केरल , असम, सिक्किम, मिजोरम में भारी बरसात का अलर्ट जारी है और लोगों को सेहत के प्रति सचेत रहने को कहा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+