Weather Updates: दिल्ली में ठंड ने तोड़ा 19 साल का रिकॉर्ड, अगले दो दिनों तक बारिश के आसार

नई दिल्ली, 04 फरवरी। इस वक्त दिल्ली सर्दी की मार सह रहा है। फरवरी महीने में दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोगों को बारिश और शीतलहर से दो चार होना पड़ रहा है। गुरुवार का दिन फरवरी महीने का सबसे ठंडा दिन रहा। कल यहां अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो 19 साल में महीने का सबसे कम तापमान है। आपको बता दें कि 1 फरवरी, 2003 को राजधानी में अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो कि पिछले 71 वर्षों में फरवरी में चौथा सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है।

40 किमी / घंटा की रफ्तार वाली तेज हवाएं भी चलीं

40 किमी / घंटा की रफ्तार वाली तेज हवाएं भी चलीं

आज दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 17 और नौ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आज भी दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश के आसार हैं। कल पूरे दिन दिल्ली में बूंदाबांदी होती रही। बारिश के दौरान 40 किमी / घंटा की रफ्तार वाली तेज हवाएं भी चलीं।

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्ली में बारिश हो रही

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्ली में बारिश हो रही

कल सुबह दिल्ली में सुबह 8.30 बजे तक 0.8 मिमी बारिश हुई, जबकि 0.2 मिमी सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे के बीच दर्ज की गई। मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्ली में बारिश हो रही है।

Recommended Video

    Weather Update: North India में कड़ाके की ठंड, IMD ने इन राज्यों में जारी किया अलर्ट| वनइंडिया हिंदी
    कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी

    कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी

    तो वहीं मौसम की जानकारी देने वाली स्काईमेट ने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल ,ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों और अंडमान और निकोबार, उत्तर राजस्थान और दिल्ली एनसीआर में पूर्वोत्तर भारत में बारिश हुई है जबकि अगले 24 घंटों के दौरान, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है।

     स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत

    स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत

    स्काईमेट के मुताबिक दिल्ली में कल बारिश की वजह से ठंड की वापसी हुई, पूरे दिन बादल छाए रहने और बारिश होने के कारण सर्दी में इजाफा हुआ। कल बेस स्टेशन सफदरजंग में अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली में अगले दो दिनों तक बारिश और शीतलहर चलने के आसार हैं और इसलिए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+