Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में छाया घना कोहरा, ट्रेनें लेट, सड़कों पर रेंग रहे हैं वाहन, जानिए Weather Updates

Mausam ki Jankari Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में सर्दी पूरे शबाब पर है, आज सुबह से यहां पर घना कोहरा छाया हुआ है। लोगों को गाड़ी चलाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

 Delhi mai aaj ka Mausam, Dense fog in NCR, Trains cancelled, flights also affected, Know Weather updates on 27th December

भारतीय मौसम विभाग ने पहले से ही यहां पर घने कोहरे का Yellow अलर्ट जारी किया हुआ था और कहा था कि मौसम का ये मिजाज अगले हफ्ते तक ऐसा ही रहने वाला है।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा: IMD

इस वक्त दिल्ली में दृश्यता काफी कम हो गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले हफ्ते से यहां पर पश्चिमी विक्षोभ जिसके कारण यहां पर बारिश होने की संभावना नजर आ रही है, जिसकी वजह से और सर्दी बढ़ेगी।

घने कोहरे की वजह से यातायात प्रभावित

घने कोहरे की वजह से यातायात प्रभावित है। कई ट्रेनों को रद्द किया गया है तो वहीं बहुत सारी ट्रेनें निर्धारित वक्त से बहुत ज्यादा लेट चल रही हैं तो वहीं कई फ्लाईट भी अपने टाइम से काफी लेट हैं, जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से इस वक्त मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। आज यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है दिल्ली-एनसीआर में आज भी हवा जहरीली बनी हुई है, आज भी AQI 300 से पार है, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 334 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 351 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 373 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 337 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -332 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 355 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -344 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

जहां उत्तर भारत का ये हाल है, वहीं दूसरी ओऱ आज भी दक्षिण में बरसात हो सकती है। तमिलनाडु में आज भी हल्की बारिश का अलर्ट जारी है तो वहीं कर्नाटक, लक्षद्वीप, रायलसीमा और नागालैंड में मौसम साफ रहेगा।

उत्तराखंड और कश्मीर में आज बर्फबारी होगी

बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में भी बरसात हो सकती हैं जबकि पंजाब-हरियाणा, यूपी-बिहार-झारखंड, एमपी में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है । हिमाचल-उत्तराखंड और कश्मीर में आज बर्फबारी होगी, कश्मीर के कई स्थानों में पारा शून्य के नीचे चल रहा है, डल झील जम चुकी है और तेज हवाएं यहां चल रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+