नए साल पर कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर का मौसम, मौसम विभाग ने दी जानकारी

नई दिल्ली, 31 दिसंबर: राजधानी दिल्ली समेत देश के बड़े हिस्से में इस समय कड़ाके की ठंड़ पड़ रही है। जोरदार सर्दी के बीच आज साल 2021 खत्म हो रहा है। नए साल के शुरुआती दिनों में भी सर्दी से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली एनसीआर में नए साल पर जोरदार ठंड रहेगी। राजधानी और आसपास 3 जनवरी तक शीतलहर से लेकर भीषण शीत लहर की स्थिति रहने का अनुमान है।

शीतलहर के बीच ही नए साल का स्वागत

शीतलहर के बीच ही नए साल का स्वागत

मौसम विभाग ने कहा है कि नए साल के दिन दिल्ली में शीत लहर जारी रहने की उम्मीद है और ऐसी स्थिति 3 जनवरी तक रहने की संभावना है।आईएमडी ने यह भी कहा है कि दिल्ली के पड़ोसी राज्यों पंजाब, राजस्थान और हरियाणा में भी 3 जनवरी तक शीत लहर से भीषण गंभीर शीत लहर जैसी स्थिति रहने की उम्मीद है। साथ ही इन राज्यों के बड़े हिस्से में भारी धुंध भी पड़ेगी।

न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक की कमी

न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक की कमी

मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली के साथ-साथ देश के मध्य और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री तक की कमी देखी जा सकती है। विभाग ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी और उसके बाद भी इसमें कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi में New Year पर होगी कड़ाके की सर्दी, जानें मौसम का हाल | वनइंडिया हिंदी
    दिल्ली में ठंड को लेकर अलर्ट

    दिल्ली में ठंड को लेकर अलर्ट

    मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार कम 3.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। आज ठंडक और बढ़ सकती है और दिल्ली में आज न्यूनतम पारा 3 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। ठंड को देखते हुए दिल्ली में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+