Weather In Delhi NCR: दिल्ली वालों के पड़ोस में मंडराया खतरा! आज से मौसम दिखाने वाला है अपना सबसे डरावना रूप
Weather In Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर के मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। दिल्ली, नोएडा और गुड़गांव आज सुबह कोहरे की चादर में लिपटे हुए हैं, वहीं मौसम विभाग के नक्शे पर गाजियाबाद का इलाका 'येलो वॉच' पर है। आइए जानते हैं आने वाले 5 दिनों में ठंड और कोहरे का क्या असर दिखने वाला है।
आज दिल्ली, नोएडा, गुड़गांव और फरीदाबाद के लिए वैसे तो 'नो वार्निंग' (हरा रंग) है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मौसम पूरी तरह साफ है। आज सुबह इन इलाकों में मध्यम कोहरा (Moderate Fog) देखा जा रहा है।

Weather Ghaziabad: गाजियाबाद के लिए अलर्ट
चौंकाने वाली बात गाजियाबाद के लिए है। मौसम विभाग ने 'वॉच' (पीला रंग) जारी किया है। यहां आज मौसम ज्यादा अस्थिर रह सकता है। तापमान की बात करें तो आज अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11-12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने वाला है। उमस (Humidity) में धीरे-धीरे कमी आएगी।
Weather Forecast: 3 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम
कल यानी मंगलवार को गाजियाबाद से 'येलो वॉच' तो हट जाएगी और पूरा एनसीआर ग्रीन ज़ोन में होगा, लेकिन सुबह की शुरुआत फिर से घने कोहरे के साथ होगी। मौसम विभाग के अनुसार, 3 फरवरी को भी सुबह के समय मध्यम कोहरा छाया रहेगा। तापमान आज की तरह ही स्थिर रहेगा, यानी दिन में 18 डिग्री सेल्सियस और रात में 11 डिग्री सेल्सियस के करीब ठंड बनी रहेगी।
Weather Update: 4 से 6 फरवरी को कंपकपाने वाली रातें
सप्ताह के अंत तक ठंड अपना असली रंग दिखाने वाली है। 4 फरवरी से 6 फरवरी के बीच सुबह के समय कोहरा लगातार बना रहेगा। हालांकि दिन का तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच स्थिर रहेगा, लेकिन रातें और ठंडी होने वाली हैं।
6 फरवरी तक रात का पारा गिरकर 8 से 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। यानी दिन में भले ही धूप राहत दे, लेकिन रातें आपकी कंपकंपी छुड़ा देंगी। राहत की बात बस इतनी है कि इस दौरान मौसम विभाग ने कोई आधिकारिक चेतावनी (Warning) जारी नहीं की है।












Click it and Unblock the Notifications