नवंबर के महीने में गर्माई "दिल्ली", बीते 6 सालों में सबसे गर्म रहा ये November,जानें वजह
दिल्ली ने बीते 6 साल में इस बार सबसे गर्म नवंबर रिकॉर्ड किया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Delhi Warmest November in last six years: देश की राजधानी के मौसम का हर दिन रंग बदल रहा है। नवंबर महीने में ठिठुरती ठंड रहती है वहीं इस बार महीने के आखिरी दिन 30 नवंबर को गर्मी के मामले में पिछले छह सालों को रिकार्ड टूट गया। पिछले छह सालों में इस साल के नवंबर महीने के तौर पर रिकॉर्ड के तौर पर दर्ज किया है। यानी पिछले छह सालों में इस बार नवंबर के महीने में सबसे अधिक तापमान रहा।

जानें कितना रहा तापमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 8.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि ये 23 नवंबर, 2020 (6.2 डिग्री सेल्सियस) के बाद से महीने में सबसे कम तापमान वाला दिन था।

IMD के अनुसार दिल्ली में पिछले सालों का तापमान
2022 यानी मौजूदा वर्ष का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस
2021 में औसत अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस
2020 में 27.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान
2019 में 28.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान
2018 में 28.5 डिग्री सेल्सियसअधिकतम तापमान
2017 में 27.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान

जानें नवंबर को क्यों चढ़ी गर्मी
मौसम विशेषज्ञों ने मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की कमी को इस महीने औसत से अधिक अधिकतम तापमान के लिए जिम्मेदार ठहराया है। स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन) महेश पलावत ने कहा कि उत्तर पश्चिम भारत में महीने की पहली छमाही में मध्यम तीव्रता के तीन पश्चिमी विक्षोभ देखे गए। हालांकि, इससे उत्तर में पहाड़ी क्षेत्र में भारी हिमपात नहीं हुआ।

केवल दो "कमजोर" पश्चिमी विक्षोभ देखे गए
महेश पलावत ने बताया कि महीने की दूसरी छमाही में केवल दो "कमजोर" पश्चिमी विक्षोभ देखे गए। स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष ने कहा मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों में भारी बर्फबारी होती है और यहां तक कि उत्तरी मैदानी इलाकों में भी बारिश होती है। हमने इस महीने कोई मजबूत डब्ल्यूडी नहीं देखा।
दुनिया की "Best City" जो हर लिहाज से सबसे बेहतर है, ये भी जानिए सबसे खराब शहर कौन सा है?












Click it and Unblock the Notifications