Weather News: दिल्‍ली में आज उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत? जानें क‍िन-क‍िन राज्‍यों में होगी बार‍िश

Weather News:जुलाई के महीने में हो रही बारिश राहत की बूंदों का काम कर रही हैं। इस उमस भरी चिपचिपी गर्मी ने सभी का हाल-बेहाल कर द‍िया है। देश की राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में भी गुरुवार का द‍िन उमस से भरा रहा।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री अधिक है। दिन में आर्द्रता 56 प्रतिशत से 91 प्रतिशत के बीच रही।

Weather News Update

हालांकि, आज यानी शुक्रवार को मौसम विभाग ने कुछ राहत की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 और 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

प्रदूषण मध्यम श्रेणी में दर्ज

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शाम छह बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 114 के साथ मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच को संतोषजनक, 101 से 200 के बीच को मध्यम, 201 से 300 के बीच को खराब, 301 से 400 के बीच को बहुत खराब तथा 401 से 500 के बीच को गंभीर माना जाता है।

जानें अन्‍य राज्‍यों का मौसम का हाल?
मौसम व‍िभाग के अनुमान के अनुसार, आज कुल 17 राज्यों के भारी बारिश के आसार हैं। ज‍िसमें गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, मेघालय और हिमाचल प्रदेश शामिल है।

वहीं, कुछ राज्‍यों में तूफान और बिजली भी गिर सकती है। जि‍समें गोवा, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार शाम‍िल है। उधर, आईएमडी ने 14 और 15 जुलाई को आंध्र प्रदेश में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पंजाब, हरियाणा दिल्ली और जम्मू में बहुत तेज बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+