Weather News: दिल्ली में बढ़ी ठिठुरन, पारा 3 डिग्री तक लुढ़का, UP में कोहरे का यलो अलर्ट, जानें अन्य का हाल?
Weather News: क्या आपको भी सुबह-सुबह उठते ही ठिठुरन महसूस हो रही है? दिल्ली और उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्से इन दिनों कड़ाके की ठंड से जूझ रहे हैं। 15 दिसंबर को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। ठंडी हवाओं और पहाड़ों से आ रही बर्फीली लहरों ने ठंड को और बढ़ा दिया है।
इससे पहले, यानी 14 दिसंबर को दिल्ली में जहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री था, वहीं 15 को यह गिरकर 4.9 डिग्री पर आ गया। पूसा और राजघाट जैसे इलाकों में शीतलहर जैसी स्थिति बनी रही। हालांकि, दोपहर में गुनगुनी धूप ने थोड़ी राहत दी। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री के बीच रह सकता है। सुबह और रात की ठंड बनी रहेगी, लेकिन दिन में धूप राहत दे सकती है।

कैसे है यूपी में ठंड का हाल?
उत्तर प्रदेश के कई शहरों में रविवार (15 दिसंबर)को शीतलहर का प्रकोप साफ नजर आया। अयोध्या में रात का तापमान 2.5 डिग्री और इटावा में दिन का तापमान 21 डिग्री रहा। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है।
पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाएं
हिमाचल प्रदेश और कश्मीर घाटी में तापमान में हल्की बढ़त के बावजूद ठंड का असर बरकरार है। श्रीनगर और गुलमर्ग जैसे इलाकों में बर्फबारी और कम तापमान जारी है। पहाड़ों की पछुआ हवाएं उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में गलन बढ़ा रही हैं।
राजस्थान और पंजाब का हाल
राजस्थान के फतेहपुर में लगातार तीसरे दिन न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। पंजाब का फरीदकोट रविवार को 1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। हरियाणा का हिसार भी 1.7 डिग्री सेल्सियस पर सर्दी की चपेट में है।
दक्षिण भारत में बारिश का प्रकोप
जहां उत्तर भारत ठंड से ठिठुर रहा है, वहीं दक्षिण भारत में भारी बारिश हो रही है। तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप के कई हिस्सों में बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित है।
अगले कुछ दिनों का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और उत्तर भारत में ठंड का यह दौर 16 जनवरी तक जारी रह सकता है। घना कोहरा, ठंडी हवाएं और शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। दिन के तापमान में हल्की बढ़त हो सकती है, लेकिन सुबह और रात ठिठुरन वाली रहेंगी।
ये भी पढ़ें- Weather Update: शीतलहर के चलते लोगों का जीना हुआ मुहाल, जानिए आज का मौसम












Click it and Unblock the Notifications