Weather Update: शीतलहर के चलते लोगों का जीना हुआ मुहाल, जानिए आज का मौसम
Weather Update: जिस तरह से पिछले कुछ दिनों से शीतलहर चल रही है उसकी वजह से पारा नीचे आ गया है। शीतलहर के चलते ठंड का एहसास बढ़ गया है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में शीतलहर का असर स्पष्ट तौर पर दिखने लगा है। मौसम व विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में लोगों को कोहरा का सामना करना पड़ेगा।
आज के मौसम की बात करें तो पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है, जिसकी वजह से दिल्ली से लेकर आस-पास के इलाकों में सर्दियां बढ़ गई हैं। तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जोकि आने वाले दिनों में और नीचे जा सकता है।

वहीं राजस्थान की बात करें तो यहां भी कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। फतेहपुर में न्यूनतम पारा शून्य तक पहुंच गया है। मैसम विभाग का कहना है कि सीकर के फतेहपुर में तापमान सबसे कम रहा है जहां पारा 1.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि चुरू में 2.4 डिग्री, भीलवाड़ा में 2.6 डिग्री, सिरोही में 3.0 डिग्री पारा पहुंच गया।
जिस तरह से कश्मीर में भारी बर्फबारी हो रही है उसकी वजह से यहां पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और नीचे जा सकता है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में 'शीत लहर से लेकर भीषण शीत लहर' की चेतावनी जारी की है, जिसका असर पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों पर पड़ सकता है।
IMD के वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने उत्तर भारत में चल रही हवाओं के कारण तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की संभावित गिरावट का संकेत देते हुए पूर्वानुमान लगाया कि उत्तर और मध्य भारत में यह शीत लहर कुछ दिनों तक जारी रह सकती है। 14 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसके और गिरकर 7 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications