Weather Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद आ रहा है बड़ा खतरा! डराने वाला है 31 जनवरी तक के मौसम का हाल
Weather Forecast Today Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को हुई झमाझम बारिश के बाद अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 28 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक ठंड और कोहरे का दोहरा असर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग का क्या पूर्वानुमान है।
दिल्ली में बुधवार यानी 28 जनवरी की सुबह हल्का कोहरा छाया हुआ है। दिन भर आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, जिससे एक बार फिर बारिश के आसार बन रहे हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से दिन में भी ठिठुरन महसूस की जा सकती है।

Weather Forecast: 29 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर का मौसम
गुरुवार, 29 जनवरी से दिल्ली में कड़ाके की ठंड की वापसी होने वाली है। मौसम विभाग ने हरियाणा (Haryana), चंडीगढ़ (Chandigarh) और दिल्ली के कुछ हिस्सों में शीतलहर (Cold Wave) चलने की संभावना जताई है। सुबह के समय मध्यम कोहरा छाया रहेगा, लेकिन दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिल सकती है। तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा, जिससे न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 7 से 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रात के समय ठंड काफी ज्यादा महसूस होगी।
Weather Update: 30 जनवरी को दिल्ली-एनसीआऱ का मौसम?
30 जनवरी को एक बार फिर से बादल छाए रहने का अनुमान है। सुबह के समय मध्यम कोहरा दिल्लीवालों की परेशानी बढ़ा सकता है। शीतलहर का प्रभाव जारी रहने के कारण न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री के आसपास ही बना रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के एक्टिव होने के कारण मौसम में यह बदलाव देखा जाएगा।
Weather News: 31 जनवरी को कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर का मौसम
जनवरी महीने के आखिरी दिन यानी 31 जनवरी को दिल्ली का आसमान साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन सुबह और रात की ठंड अपने चरम पर होगी। न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है और यह 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। कोहरे का असर सुबह के समय बना रहेगा। हालांकि, दिन में खिली हुई धूप निकलने से अधिकतम तापमान 21 डिग्री तक जा सकता है, जिससे दोपहर के समय कुछ राहत मिलेगी।
Delhi Pollution Update: प्रदूषण और स्वास्थ्य का रखें ध्यान
बारिश के बावजूद दिल्ली की हवा 'बेहद खराब' कैटेगरी में बनी हुई है। 30 जनवरी को एयर क्वालिटी में और गिरावट आने की संभावना है। ऐसे में बुजुर्गों और सांस के मरीजों को सुबह की सैर से बचने और कोहरे के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।












Click it and Unblock the Notifications