Delhi Weather: दिल्ली की हवा में सुधार नहीं, आज हो सकती है बारिश,नोएडा-गाजियाबाद में भी रेन अलर्ट

Delhi ka Mausam Today: दिल्ली-एनसीआर में अब ठंड पड़ने लगी है और सुबह-शाम लोगों को घरों से बाहर निकलने में दिक्कत होने लगी है। भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट कहता है कि राजधानी और उसके आस-पास इलाके में आज बारिश की संभावना है। उसने नोएडा-गाजिबाद में बारिश का अलर्ट जारी किया है। उसका कहना है कि हिमाचली क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से राजधानी में बारिश के आसार हैं।

Delhi Weather

अगर बारिश हुई तो तापमान में गिरावट होगी, सर्दी बढ़ेगी लेकिन वायुप्रदूषण में कमी आएगी। फिलहाल आज पूरे दिन दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आज भी यहां का AQI 300 के पार ही चल रहा है जो कि गंभीर श्रेणी में आता है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

Recommended Video

    Delhi Weather: दिल्ली की हवा में सुधार नहीं, आज हो सकती है बारिश,नोएडा-गाजियाबाद में भी रेन अलर्ट
    • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 394 AQI
    • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 392 AQI
    • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 385 AQI
    • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 377 AQI
    • परपड़गंज, दिल्ली -389 AQI
    • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 393 AQI
    • लोधी रोड, दिल्ली - 397 AQI

    यह भी जानिए

    • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
    • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
    • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
    • 201 से 300 के बीच 'खराब',
    • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
    • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

    आज नोएडा में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आस-पास रहने के आसार है और यहां भी धुंध छाई हुई है। जबकि दूसरी ओर तमिलनाडु में आज भी बारिश होगी, जबकि कर्नाटक और आंध्रा के कुछ जगहों पर हल्की बरसात होने के आसार हैं।

    महाराष्ट्र में बारिश के लिए आज भी येलो अलर्ट जारी

    कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में बारिश के लिए आज भी येलो अलर्ट जारी है जबकि पंजाब-हरियाणा, यूपी-बिहार-झारखंड, एमपी-छत्तीसगढ़ में मौसम ड्राई और पूर्वोत्तर में हल्की बारिश वाला रहेगा, जबकि हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी हो सकती है और मिजोरम-सिक्किम में बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+