Weaher News: कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का फरवरी का मौसम? UP में फिर घना कोहरा? जानें कहां बारिश का अलर्ट?
Weather News: जनवरी का महीना आमतौर पर ठंडा रहता है, लेकिन इस बार गर्मी ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। शुक्रवार (31 जनवरी) को तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक था। यह पिछले 6 सालों का सबसे गर्म दिन रहा। हालांकि, फरवरी के शुरुआती दिनों में मौसम बदलने की संभावना है।
शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री ज्यादा था। सुबह हल्की ठंड थी, लेकिन धूप निकलते ही गर्मी बढ़ गई। हवा में नमी का स्तर 45% से 98% के बीच रहा।

शनिवार (1 फरवरी) को हल्का कोहरा रह सकता है और आसमान में बादल छाए रहेंगे। तापमान 26 डिग्री अधिकतम और 10 डिग्री न्यूनतम तक रहने की संभावना है। 2011 से 2024 के बीच फरवरी की शुरुआत कभी इतनी गर्म नहीं रही।
कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का फरवरी का मौसम? बारिश और ठंड की वापसी!
मौसम विभाग के अनुसार, 2 फरवरी से तापमान में गिरावट शुरू हो सकती है। 3 और 4 फरवरी को बारिश की संभावना है। 3 फरवरी को मध्यम कोहरा रहेगा और रात में हल्की बारिश हो सकती है। 4 फरवरी को बादल छाए रहेंगे, सुबह हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। इन दिनों तापमान 18 से 24 डिग्री अधिकतम और 9 से 14 डिग्री न्यूनतम रह सकता है।
5 फरवरी को साफ रहेगा मौसम
वोटिंग वाले दिन यानी 5 फरवरी को मौसम साफ रहेगा। सुबह हल्की धुंध हो सकती है, लेकिन दिन में तेज धूप निकलेगी। तापमान 22 से 24 डिग्री अधिकतम और 12 से 14 डिग्री न्यूनतम रह सकता है। 6 फरवरी को भी ऐसा ही मौसम रहेगा।
प्रदूषण का स्तर अभी भी खतरनाक
दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब बना हुआ है। शुक्रवार को एक्यूआई 451 तक पहुंच गया। 1 से 3 फरवरी तक हवा की गुणवत्ता खराब रहने की संभावना है। हवाओं की गति 6 से 12 किमी प्रति घंटे तक रहेगी, जिससे प्रदूषण में मामूली सुधार हो सकता है।
उत्तर प्रदेश में भी बदलेगा मौसम
यूपी में दिन में हल्की धूप और रात में ठंड बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, 3 फरवरी से पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहेगा। कोहरा घना हो सकता है, खासकर लखीमपुर खीरी, सीतापुर और अयोध्या में।
1 फरवरी को यूपी के कई जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना है। अयोध्या में सबसे कम 6℃ तापमान दर्ज किया गया, जबकि लखनऊ में न्यूनतम 9.8℃ और अधिकतम 28.2℃ तापमान रिकॉर्ड किया गया।
नतीजा - कुछ दिन बाद फिर ठंड
फिलहाल गर्मी बढ़ गई है, लेकिन 2 फरवरी के बाद ठंड दोबारा लौट सकती है। बारिश और ठंडी हवाओं से फरवरी की शुरुआत ठंडी हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications