दिल्ली में बुधवार को होगी पानी की किल्लत, इन इलाकों में हो सकती है मुसीबत, DJB ने जारी की लिस्ट

नई दिल्ली, 11 मई। कोरोना वायरस और लॉकडाउन का सामना कर रहे दिल्ली वालों को अब पानी की किल्लत का भी सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने राजधानी के कई इलाकों की एक सूची जारी की है जहां बुधवार यानी 12 मई को पीने के पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। इसमें पूर्वी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली के कई इलाके शामिल हैं। जल बोर्ड की तरफ से एक विज्ञप्ति जारी कर कहा गया है कि पानी की किल्लत सिर्फ एक दिन सुबह और शाम के वक्त होगी।

Water scarcity will be in Delhi on Wednesday DJB released list of areas

पानी की आपूर्ति प्रभावित होने के पीछे दिल्ली जल बोर्ड ने सोनिया विहार और भागीरथी के वाटर प्लांट में पानी की सफाई और पंपिंग प्रभावित होने को बताया है। जल बोर्ड के मुताबिक ऊपरी गंगा नहर से आए पानी में काफी गंदगी होने की वजह से वाटर प्लांट में पानी की सफाई और पंपिंग में समस्या आ गई है, जिसे जल्द ठीक कर लिया जाएगा। डीजेबी ने उन इलाकों की लिस्ट भी जारी की है जहां बुधवार को सुबह और शाम पारी की आपूर्ति प्रभावित होगी। दिल्ली जलबोर्ड ने पानी की कमी से बचने के लिए पहले ही स्टोर करके रखने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें: प्यासे कुत्ते को पुलिसवाले ने हैंडपंप चलाकर पिलाया पानी, IPS अफसर ने फोटो शेयर कर लि‍खी ये बात

इन इलाकों में होगी पानी की किल्लत

  • साकेत,
  • पुष्प विहार,
  • कटवरिया सराय,
  • लाडो सराय,
  • खिरकी,
  • सैदुल्लाजाब,
  • गोकुलपुरी,
  • सोनिया विहार,
  • करावल नगर,
  • बाबरपुर,
  • तहबरपुर,
  • दिलशाद गार्डन,
  • नंदनागरी,
  • शाहदरा,
  • लक्ष्मी नगर,
  • गीता कॉलोनी,
  • मयूर विहार,
  • कोंडली,
  • दल्लूपुरा,
  • यमुना विहार,
  • करावल नगर,
  • जाफराबाद,
  • झिलमिल,
  • मंडावली,
  • शकरपुर,
  • विवेक विहार,
  • कड़कड़डूमा,
  • जगतपुरी,
  • शालीमार पार्क,
  • कृष्णा नगर,
  • पटपड़गंज,
  • प्रीत विहार,
  • विश्वकर्मा पार्क,
  • ललिता पार्क,
  • सीलमपुर,
  • शालमपुर ,
  • भ्रामपुरी,
  • गांधी नगर,
  • सराय काले खां,
  • ओखला,
  • कालकाजी,
  • बाटला हाउस एक्सटेंशन,
  • कालंदी कॉलोनी,
  • बदरपुर,
  • सरिता विहार,
  • वसंत कुंज,
  • महरौली,
  • ग्रेटर कैलाश,
  • साउथ एक्सटैन,
  • लाजपत नगर,
  • जल विहार,
  • लोधी रोड,
  • काका नगर और आसपास के क्षेत्र।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+