VIDEO : दिल्ली में युवक ने SUV से की बाइकर को कुचलने की कोशिश, बाल-बाल बची जान

दिल्ली, 06 जून: राजधानी दिल्ली में रोडरेज का एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। बाइकर्स के एक ग्रुप से कहासुनी के बाद स्कॉर्पियो सवार ने एक बाइकर को जोरदार टक्कर मार दी। अर्जन गढ़ मेट्रो स्टेशन के पास हुई इस घटना का वीडियो बाइकर्स ग्रुप के एक सदस्य के कैमरे में कैद हो गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। दिल्ली पुलिस ने स्कॉर्पियो की पहचान कर ली है। मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए पुलिस ने बाइक सवारों से लिखित शिकायत ली और इसके बाद फतेहपुर बेरी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की।

एक मिनट 14 सेकेंड का वीडियो वायरल

एक मिनट 14 सेकेंड का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो एक मिनट 14 सेकेंड का है। वीडियो रविवार का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्कॉर्पियो सवार की पहले बाइकर्स से बहस हुई। बाद में स्कॉर्पियो सवार युवक बाइकर्स को धमकाता है। बाइकर्स रफ्तार कम कर लेते हैं। इसी बीच एक बाइकर अपनी बाइक स्कॉर्पियो से आगे निकालता है, तभी स्कॉर्पियो सवार व्यक्ति फुल स्पीड में गाड़ी भगाता है और एक बाइकर को पीछे से टक्कर मारकर भाग निकलता है।

पीड़ित बाइकर ने क्या बताया ?

पीड़ित बाइकर ने क्या बताया ?

पीड़ित बाइकर श्रेयांश ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि वो अपने 8 से 10 साथी बाइकर के साथ रविवार सुबह दिल्ली से गुरुग्राम गए थे। वापस लौटते वक्त अर्जनगढ़ मेट्रो स्टेशन के पास पीछे से एक शख्स स्कार्पियो से हमारे बाइकर्स के बीच आया और उसने रैश ड्राइविंग शुरू कर दी। इस दौरान उसने मेरे एक साथी के साथ बहस की। फिर गाली गलौज और धमकी देने लगा।

बाइक में टक्कर मारकर भाग निकला स्कॉर्पियो वाला, पुलिस ने की पहचान

बाइक में टक्कर मारकर भाग निकला स्कॉर्पियो वाला, पुलिस ने की पहचान

श्रेयांश के मुताबिक, उसके साथियों ने स्कॉर्पियो वाले को आराम से गाड़ी चलाने के लिए कहा और अपनी बाइक्स को स्लो कर लिया। मैं आगे निकल गया, जिसके बाद स्कार्पियो गाड़ी वाला पीछे से आया और मेरे आगे निकलते हुए मुझे पीछे से हिट करते हुए भाग निकला। इस घटना का वीडियो बाइकर्स ग्रुप के एक सदस्य के कैमरे में कैद हो गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। दिल्ली पुलिस ने स्कॉर्पियो की पहचान कर ली है। मामले में स्वत: कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बाइक सवारों से लिखित शिकायत लेकर फतेहपुर बेरी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+