Sant Ravidas: विश्राम धाम में मोदी ने की पूजा, बजाए झाल-मंजीरा, ये वीडियो आपने देखा क्या?
नई दिल्ली। 15वीं सदी के महान समाज सुधारक व कवि संत रविदास महाराज की आज जयंती है। इस अवसर पर देश के कई हिस्सों में लोग उनकी पूजा-अर्चना कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके लिए दिल्ली के करोल बाग स्थित श्री गुरु रविदास विश्राम धाम पहुंचे। जहां उन्होंने श्रद्धालुओं की मौजूदगी में मंजीरे बजाए। बुजुर्ग महिलाओं के बीच वक्त बिताया। उनका एक वीडियो भी सामने आया है।

दिल्ली के करोल बाग में प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के करोल बाग में श्री गुरु रविदास विश्राम धाम में 'शब्द कीर्तन' में हिस्सा लिया। इस दौरान मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु जुटे। एक पुजारी ने बताया कि, आज श्री गुरु रविदास की जयंती है। इस अवसर पर देशभर में उनके मंदिरों पर भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

15वीं सदी के महान समाज सुधारक थे रवि
गुरु रविदास के राजधानी दिल्ली स्थित मंदिर में प्रधानमंत्री ने धूप-दीप भी दिया। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल माघ महीने की पूर्णिमा तिथि पर संत रविदास की जयंती मनाई जाती है। इस साल यह जयंती 16 फरवरी 2022 को मनाई जा रही है।
Recommended Video

बनारस में भी बड़ा समारोह
एक अधिकारी ने कहा कि, आज वाराणसी के श्री गुरु रविदास जन्मस्थान मंदिर में भी रविदास जयंती के अवसर पर बड़ा समारोह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी है। एक वीडियो में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पूजा करते नजर आ रहे हैं।
आज संत रविदास की 645वीं जयंती
काशी में मंदिर के एक पुजारी ने बताया कि, आज 16 फरवरी, बुधवार को देश में 645वीं रविदास जयंती मनाई जा रही है। ऐसे में गुरु रविदास के अनुयायियों की भीड़ मंदिर पर उमड़ रही है। साथ ही इस मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत नेताओं ने उनको नमन किया है।












Click it and Unblock the Notifications