Viral Video: कौन है दिल्ली में रोते हुए 'वड़ा पाव" बेचने वाली ये लड़की? ग्राहक घंटों करते हैं इंतजार
Delhi Vada Pav Girl Viral Video: ये सोशल मीडिया का जमाना है, आए दिन इस प्लेफार्म पर ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो देखते-देखते ही वायरल हो जाते हैं। इन दिनों दिल्ली में सड़क किनारे ठेले पर वड़ा पॉव बेचने वाली लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। कई वीडियो में ये रो-रोकर वड़ा पाव बेचती नजर आ रही है। आइए जानते हैं आखिर ये वड़ा पाव गर्ल कौन है?

आपको जानकर ताज्जुब होगा कि ये बेहद खूबसूरत सी लड़की वड़ा पाव गर्ल के नाम से फेमस हो चुकी है। इसके ठेले पर वड़ा पाव खाने आने वालों की लंबी कतार लगी रहती है। वड़ा पाव गर्ल के हाथ के बने चटपटे वड़ा पाव खाने के लिए लोग घंटों इंतजार करते हैं।
दरअसल, इस वड़ा पाव बेचने वाली खूबसूरत लड़की नाम चंद्रिका गेरा दीक्षित है। ये दिल्ली नहीं मध्य प्रदेश के इंदौर शहर की रहने वाली है। शादी के बाद दिल्ली आ गई यहां पर पहले एक फेमस फूड चेन कंपनी में काम करती थी लेकिन बेटे की तबीयत खराब होने के कारण उसे और उसके पति को नौकरी मजबूरी में छोड़नी पड़ी।
इसके बाद परिवार का पेट पालने के लिए चंद्रिका गेरा दीक्षित और उसके पति ने वड़ा पाव का स्टॉल लगान शुरू किया। चंद्रिका को खाना बनाने का शौक था तो उसने अपने इस शौख को ही अपना प्रोफेशन बना लिया।
वड़ा पाव में ऐसा क्या खास है
खूबसूती में बड़ी बड़ी एक्ट्रेस को मात देने वाली चंद्रिका ने बताया दिल्ली में आम तौर पर लोग वड़ा पाव की जगह टिक्की भरकर ग्राहकों को खिलाते हैं लेकिन मैं मुंबई का ट्रेडिशन स्टाइल वड़ा पाव बनाकर खिलाती हूं इसलिए लोग इसे पसंद करते हैं। चंद्रिका खुद ही ये वड़ा पाव बनाती हैं और दिल्ली वालों को मुंबई का स्वाद दे रही।
दिल्ली में कहां लगाती हैं अपना ठेला?
अपने पति के साथ इसे दिल्ली के सैनिक विहार, केशव विद्यालय के पास एक ठेले पर बेचती हैं। चंद्रिका के हाथ के बने वड़ा पाव में इतना स्वाद है कि लोग डेढ़ दो घंटे अपनी बारी आने का इंजजार करते हैं। इनके स्टाल पर नार्मल वड़ा पाव की कीमत महज 40 रुपये और स्पेशल वड़ा पाव की कीमत 70 रुपये तक हैं।
क्यों रो-रोकर बेचा वड़ा पाव?
वड़ा पाव गर्ल का कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें ये चंद्रिका वड़ा पाव बनाते हुए सिसक-सिसक कर रोती हुई नजर आ रही हैं। वड़ा पाव गर्ल का रोते हुए वाला वीडियो सबका ध्यान खींच रहा है। दरअसल, चंद्रिका दीक्षित जहां पर वो अपना ठेला लगाती हैं वहां पर एमसीडी के अधिकारी उनकी दुका बंद करवा रहे हैं। एमसीडी उनका फूड स्टॉल वहां हटवाने की कोशिश कर रही है।
वड़ा पाव खाने वालों से हो जाती सड़क जाम
कुछ ऐसे वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें चंद्रिका अपने स्टॉल पर कई बार जुटने वाली ग्राहकों की भीड़ से भी झल्लाती हुई नजर आ रही हैं , क्योंकि कई कस्टमर पहले दो पहले हमें दो की होड़ मचाने लगते हैं। कई बार आलम तो ये होता है कि चंद्रिका के ठेले पर इतने वड़ा पाव लवर आ जाते हैं कि सड़क जाम सी हो जाती है, तब ठेले पर पति-पत्नी को ग्राहकों को मैनेज करना मुश्किल हो जाता है। कई कस्टमर्स ने इनका नाम एंग्री वड़ा पाव गर्ल भी रख दिया है।












Click it and Unblock the Notifications