केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली नूपुर शर्मा को अश्लील कमेंट, शख्स गिरफ्तार

मिल रही जानकारी के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली में विधानसभा चुनाव चुनाव लड़ने वाली बीजेपी नेता नूपुर शर्मा को एक शख्स ने धमकाने की कोशिश की।

नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली बीजेपी नेता नूपुर शर्मा को आपत्तिजनक संदेश भेजने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। इस शख्स पर आरोप है कि इसने बीजेपी नेता नुपूर शर्मा को सोशल मीडिया साइट फेसबुक, ट्विटर और ईमेल के जरिए आपत्तिजनक संदेश भेजे। लगातार वह ऐसे संदेशों से बीजेपी नेता को परेशान कर रहा था। पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

बीजेपी नेता नूपुर शर्मा को किया अश्लील कमेंट, शख्स गिरफ्तार

वडोदरा से गिरफ्तार हुआ आरोपी

मिल रही जानकारी के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली में विधानसभा चुनाव चुनाव लड़ने वाली बीजेपी नेता नूपुर शर्मा को एक शख्स ने धमकाने की कोशिश की। आरोपी शख्स ने नुपूर शर्मा को फेसबुक ट्विटर और इमेल के जरिए आपत्तिजनक मैसेज भी भेजे। उनकी निजता का उल्लंघन किया। जिसको लेकर बीजेपी नेता नूपुर शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, जिसमें गुजरात के वडोदरा से एक शख्स को गिरफ्तार किया गया।

दिल्ली पुलिस ने 32 वर्षीय आरोपी को बीजेपी नेता नुपूर शर्मा का पीछा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने नूपुर शर्मा की सुरक्षा में भी इजाफा किया है। बता दें कि नुपूर शर्मा बीजेपी नेता हैं। वो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से भी जुड़ी रही हैं। साल 2008 के दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के चुनाव में वो एनएसयूआई को हराकर अध्यक्ष भी बनी थी। इसके बाद वो सुर्खियों में तब आई थी जब दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+