Delhi के आरके पुरम में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से बिहार के दो लोगों की मौत, क्या है मामला?

Delhi News: दिल्ली के आरके पुरम सेक्टर-1 में रविवार (15 मई) सुबह करंट लगने से दो लोगों और एक आवारा कुत्ते की मौत हो गई। हादसे की वजह भारी बारिश के बाद गिरे पेड़ से टूटी बिजली की तार बताई जा रही है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सुबह 4:29 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल मिली, जिसमें विवेकानंद मार्ग पर स्थित एमसीडी की एक ढाबे की दुकान के मालिक सुनील ने अपने दो कर्मचारियों की करंट लगने से मौत की सूचना दी।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान रविंद्र (30) और भरत (25) के रूप में हुई है। दोनों ढाबे के बाहर सो रहे थे, जब पेड़ गिरने से बिजली की तार टूट गई और आसपास करंट फैल गया। इसी दौरान दोनों कर्मचारी और पास में मौजूद एक स्ट्रीट डॉग उसकी चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Delhi

दोनों मृतक बिहार के रहने वाले हैं

सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों को बाहर निकालकर तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान रविंदर (30) और भरत (25) के रूप में हुई है, जो बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले थे। दोनों युवक दिल्ली में एमसीडी कियोस्क में संचालित एक ढाबे पर काम करते थे। काम खत्म होने के बाद वे अक्सर ढाबे के बाहर ही सो जाया करते थे।

रविवार तड़के जब तेज बारिश शुरू हुई, तो दोनों बारिश से बचने के लिए कियोस्क के अंदर चले गए। उसी दौरान गिरे पेड़ ने बिजली की तार को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे कियोस्क के आसपास करंट फैल गया और दोनों करंट की चपेट में आ गए। यही करंट उनकी मौत की वजह बना।

ये भी पढ़ें Delhi Police Vacancy: दिल्ली पुलिस में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, आठ हजार पदों पर जल्द शुरू होंगी भर्तियां

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या कहा?

प्रत्यक्षदर्शी श्रवण ने ANI को बताया, हम 4 बजे सो रहे थे, तभी ढाबा मालिक भागता हुआ आया और बताया कि कर्मचारी नहीं रहे। हमने तुरंत पुलिस को फोन किया। सुबह चारों तरफ पानी भरा हुआ था... दो आदमी और एक कुत्ते की मौत हो गई। यहां सभी लोग बाहर ही सोते हैं।

एक अन्य व्यक्ति सुरजन सिंह ने बताया, पहले तेज हवा चली, फिर बारिश शुरू हुई, तो लड़के शेड के नीचे सोने आ गए। जब पेड़ गिरा तो चार लोग भागे। दो लोग जिस दिशा में भागे, वहां करंट था। पानी भरा हुआ था। हमने तुरंत पुलिस को बुलाया।

दिल्ली में बारिश का कहर

शनिवार रात दिल्ली में जोरदार बारिश हुई। साउथ दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव में एक मोबाइल टॉवर गिर गया, हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें Delhi Politics: दिल्ली में झुग्गियों पर सियासी संग्राम, अतिक्रमण के बहाने AAP बना रही कमबैक का मौका?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+