Delhi Police Vacancy: दिल्ली पुलिस में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, आठ हजार पदों पर जल्द शुरू होंगी भर्तियां

Delhi Police Vacancy: अगर आप दिल्ली पुलिस ज्वाइन करने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए यह साल बेहद खास साबित हो सकता है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) में विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने जा रही है। हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल), कांस्टेबल ड्राइवर, हेड कांस्टेबल (AWO/TPO), सब इंस्पेक्टर और एग्जीक्यूटिव जैसे पदों पर भर्तियां इस साल प्रस्तावित हैं।

इन सभी में सबसे ज्यादा चर्चा दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) भर्ती 2025 को लेकर है, जिसका युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

delhi-police-vacancy

Delhi Police Vacancy: 8 हजार पदों के लिए 16 जून को जारी हो सकता है नोटिफिकेशन

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार, इस साल कुल 8000 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना 16 जून 2025 को जारी की जा सकती है। इस भर्ती प्रक्रिया की जिम्मेदारी कर्मचारी चयन आयोग (SSC) को दी गई है। जून से लेकर सितंबर 2025 तक भर्ती प्रक्रिया चलने की संभावना है। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण वर्ष 2026 में शुरू किया जाएगा, ताकि वे 2027 से पहले दिल्ली पुलिस का हिस्सा बन सकें।

149 पदों पर दिल्ली पुलिस स्वयं करेगी भर्ती

एक ओर जहां एसएससी के माध्यम से बड़ी संख्या में भर्ती की जा रही है, वहीं दिल्ली पुलिस अपने स्तर पर 149 पदों पर भर्ती की तैयारी भी कर रही है। इन पदों में शामिल हैं:

  • बैंडमैन - 54 पद
  • डॉग हैंडलर - 44 पद
  • बिगुल वादक - 14 पद
  • घुड़सवार गश्ती दल - 37 पद

इन सभी पदों के लिए भी जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना है। यह भर्ती दिल्ली पुलिस द्वारा सीधे आयोजित की जाएगी।

हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) भर्ती: फॉर्म और परीक्षा की संभावित तिथियां

SSC के नए कैलेंडर के मुताबिक, दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) भर्ती 2025 के लिए आवेदन जुलाई से सितंबर 2025 के बीच स्वीकार किए जाएंगे। जबकि परीक्षा का आयोजन नवंबर-दिसंबर 2025 में संभावित है।

Delhi Police Vacancy: शैक्षिक योग्यता और अन्य आवश्यकताएं

दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए:

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास या इसके समकक्ष योग्यता।
  • हिंदी टाइपिंग स्पीड: 25 शब्द प्रति मिनट
  • अंग्रेजी टाइपिंग स्पीड: 30 शब्द प्रति मिनट

आयु सीमा और फीजिकल एलिजिबिलिटी

  • कांस्टेबल पदों के लिए आयु सीमा: 18 से 25 वर्ष
  • आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी
  • पुरुष उम्मीदवारों के पास बाइक और कार का ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है
  • चयन प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा भी शामिल है

परीक्षा पैटर्न

भर्ती परीक्षा में निम्न विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं:

  • सामान्य ज्ञान
  • गणित
  • तार्किक क्षमता
  • कंप्यूटर ज्ञान

दिल्ली पुलिस में नौकरी पाने का यह अवसर उन सभी युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जो एक सम्मानजनक और स्थायी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। उचित तैयारी, योग्यता और समय पर आवेदन कर आप इस मौके का लाभ उठा सकते हैं। जल्द ही जारी होने वाले नोटिफिकेशन का इंतजार करें और अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+