Delhi Politics: दिल्ली में झुग्गियों पर सियासी संग्राम, अतिक्रमण के बहाने AAP बना रही कमबैक का मौका?
Delhi Politics: दिल्ली की राजनीति में इन दिनों बुलडोजर एक्शन सियासी मुद्दा बना हुआ है। बीते कुछ महीनों में दिल्ली की कई बस्तियों जैसे कि निजामुद्दीन, बाटला हाउस, आजादपुर, मद्रासी कैंप पर बुलडोजर एक्शन हुआ है। आम आदमी पार्टी इस पर विरोध जताते हुए प्रदर्शन भी कर रही है। अब आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है। आप सांसद ने आरोप लगाया है कि बिना नोटिस दिए ही घर गिराए जा रहे हैं। उन्होंने सीएम रेखा गुप्ता और दिल्ली सरकार पर असंवेदनशील होने का आरोप लगाया है।
Delhi Politics: संजय सिंह ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पीएम मोदी को लिखे पत्र में कहा कि दिल्ली की बीजेपी सरकार झुग्गियों पर बुलडोजर चला रही है। गरीब और निम्न आय वर्ग के लोगों को बेसहारा किया जा रहा है। उन्होंने पीएम मोदी से आग्रह किया है कि वह सीधे हस्तक्षेप करें और लोगों को बेघर होने से बचाएं। आप के राज्यसभा सांसद ने दिल्ली की सरकार पर नियमों का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि लोगों के सिर से छत छीनी जा रही है और इस एक्शन से पहले उन्हें नोटिस तक नहीं दिया है।

यह भी पढ़ें: India Strike on Pakistan: सबूत मांगने वाले अब सेना के साथ? जानिए केजरीवाल और नेहा सिंह राठौड़ ने क्या कहा?
AAP के पास राजनीतिक जमीन वापस पाने का मौका?
दिल्ली सरकार का कहना है कि सिर्फ अवैध बस्तियों को ही हटाया जा रहा है और अतिक्रमण हटाने का सरकार अपना वादा पूरा कर रही है। बता दें कि दिल्ली के चुनाव में बीजेपी ने घोषणा पत्र में निम्न आय वर्ग के लोगों को सस्ते आवास देने का वादा किया था। आम आदमी पार्टी ने इस मुद्दे पर सड़क पर उतरने का भी ऐलान किया है। राजनीतिक कारणों की पड़ताल करें तो दिल्ली विधानसभा चुनाव में हुई करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी के लिए यह खोई जमीन पाने का एक सुनहरा मौका बन सकता है।
आम आदमी पार्टी के वोट बैंक में एक बड़ा हिस्सा झुग्गियों के अलावा निम्न आय वर्ग वाले लोग थे। फ्री बिजली, पानी और मोहल्ला क्लिनिक का सबसे ज्यादा लाभ इस वर्ग को हुआ था। हालांकि, इस चुनाव में इस वर्ग के मतदाताओं ने भी एकतरफा बीजेपी के पक्ष में वोट दिया और पार्टी की करारी हार हुई है। बुलडोजर एक्शन के विरोध के बहाने आम आदमी पार्टी की कोशिश एक बार फिर अपने पुराने नाराज मतदाताओं को मनाने की है।
यह भी पढ़ें: Delhi Classroom Scam में सिसोदिया और सत्येंद्र जैन फंसे, 5 प्वाइंट में जानें क्या है यह घोटाला












Click it and Unblock the Notifications