दिल्ली की मंडियों में महंगा हुआ टमाटर, सब्जी विक्रेता बोले- ग्राहक रेट पूछते हैं और बिना खरीदे चले जाते हैं
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल आए रोज महंगे हो रहे हैं। जिसका असर खेती-बाड़ी और व्यापार पर भी पड़ रहा है। यहां मंडियों में फल-सब्जी महंगे बिक रहे हैं, ऐसे में लोग ज्यादा खरीदारी भी नहीं कर पा रहे। दरियागंज मंडी की बात करें, तो यहां के सब्ज़ी विक्रेताओं का कहना है कि महंगाई बढ़ने से उनकी बिक्री घटी है।

पेट्रोल-ईंधन के दाम बढ़ रहे, कम हो रहे ग्राहक
मंडी में टमाटर बेच रहे विक्रेता ने कहा, "टमाटर के दाम बढ़ गए हैं। महंगाई की वजह से आम आदमी टमाटर लेने से कतरा रहा है। पहले मेरी टमाटर की 400 कैरेट बिक जाती थीं, अब 100 कैरेट ही बिकती हैं। ग्राहक रेट पूछते हैं और चले जाते हैं।"
इसी तरह आलू-गोभी बेचती एक महिला ने कहा कि, इस महीने दिल्ली में कुछ दिनों तक जो बरसात हुई, उससे सब्जियां खराब हो गई थीं। दिल्ली में जहां सब्जियों के लिए स्टोर हैं, वहां काफी सब्जी फेंकनी पड़ी। उूपर से पेट्रोल-डीजल के दाम भी बढ़ जाते हैं..तो सब्जियां भी महंगी हो जा रही हैं।

मंडियों में पहले जितनी भीड़ नजर नहीं आ रही
आज़ादपुर मंडी में एक सब्ज़ी विक्रेता ने कहा, "भारी पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ने से भी सब्ज़ियां महंगी हुई हैं। हमें इससे दुख होता है कि आए रोज पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ जाते हैं। इसलिए महंगाई भी बढ़ती है।"
वहीं, एक ग्राहक बोला- अब जो सब्जियां मिल रही हैं, उनके दाम बढ़ गए हैं। कुछ दिनों पहले यहां बारिश के दिनों पानी भर गया था। साथ ही कई मुख्य मार्गों पर भी लोगों को निकलने में दिक्कत हुई। स्थानीय लोगों ने कहा कि, राजधानी में निचले इलाकों की संड़कें पानी में डूब गईं, वहीं फल-सब्जी की मंडियों में कीचड़ हुई पड़ी है।













Click it and Unblock the Notifications