बेटी को भगाकर ले जाने वाले 22 वर्षीय लड़के का परिवार वालों ने काटा गुप्तांग, 2 गिरफ्तार
दिल्ली के सागरपुर इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक परिवार ने उनकी बेटी को भगाकर ले जाने वाले 22 वर्षीय युवक का गुप्तांग ही काट डाला।
नई दिल्ली, 24 दिसंबर। दिल्ली के सागरपुर इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक परिवार ने उनकी बेटी को भगाकर ले जाने वाले 22 वर्षीय युवक का गुप्तांग ही काट डाला। लड़की के परिवार वालों ने पहले उसकी जमकर पिटाई की और उसके बाद उसका गुप्तांग काट डाला।

इस मामले में लड़की के परिवार के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अतिरिक्त डीसीपी पश्चिम प्रशांत गौतम ने कहा कि मामले में संलिप्त लड़की के परिवार के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है जबकि जांच में चूक करने के लिए दो पुलिसकर्मियों को भी निलंबित किया गया है।
यह भी पढ़ें: Maharashtra: बोले स्वास्थ्य मंत्री टोपे- 'जुलाई-अगस्त में आएगी कोरना की तीसरी लहर लेकिन हम तैयार'
वहीं पीड़ित ने बताया कि हम दोनों पिछले तीन साल से दोस्त थे। कुछ दिनों पहले हमने कोर्ट में शादी कर ली, इसके बाद बुधवार को हम अपना बयान दर्ज कराने राजौरी पुलिस स्टेशन गए। जैसे ही हम पुलिस स्टेशन पहुंचे लड़की के परिजनों ने हम दोनों को पुलिस स्टेशन के बाहर से उठा लिया और हमें सागरपुर स्थित अपने घर ले गए। घर पहुंचते ही लड़की के पिता, भाई और चाचा ने मुझे बुरी तरह मारना शुरू कर दिया और मेरा गुप्तांग काट दिया। वर्तमान में पीड़ित का नई दिल्ली एम्स ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। आरोपियों पर हत्या और राजौरी पुलिस स्टेशन से अपहरण करने का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
संगम विहार इलाके में 24 वर्षीय शख्स की पीट-पीटकर हत्या
इससे पहले दिल्ली के संगम विहार इलाके में आठ लोगों ने एक 24 वर्षीय शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी और उसके दोस्त को बुरी तरह जख्मी कर दिया था। दोनों पीड़ितों के साथ लूटपाट भी की गई। पास ही में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई। फुटेज में आठ लोग 2 लोगों को बुरी तरह पीटते दिखाई दे रहे हैं। जिन दो लोगों के साथ यह घटना घटी उनमें से एक का नाम जतिन जबकि दूसरे का नाम पंकज कुमार है। आरोपियों ने दोनों को बुरी तरह पीटा और फिर वहां से भागते समय दोनों को रोड के किनारे से जा रहे नाले में फेंक गए। दोनों को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां जतिन की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं पंकज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications