प्रेमिका के साथ अकेले कुछ वक्त बिताना चाहता था युवक, रात में छोटे भाई ने की हत्या

हिमांशु ने पुलिस को बताया कि उसका भाई उसे हर दूसरे दिन घर से बाहर जाने को कह देता था। लेकिन इस बार रात में उसने जाने से मना कर दिया।

नई दिल्ली। देश की राजधानी में एक युवक ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक फ्लैट में रहने वाले दोनों भाईयों के बीच इस बात को लेकर तकरार हुई थी कि बड़ा भाई अपनी प्रेमिका के साथ अकेले कुछ वक्त बिताना चाहता था।

murder

दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़े वाले हितेश (28) ने अपने भाई हिमांशु वर्मा (23) को रात में घर से बाहर जाने को कहा था, ताकि वह अपने प्रेमिका के साथ कुछ वक्त बिता सके। हिमांशु को यह बात बुरी लगी। वह ठंड में बाहर नहीं जाना चाहता था। इसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया। इसी विवाद के दौरान हिमांशु ने बड़े भाई पर डंबल से हमला किया जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।

रात में डेढ़ बजे हुआ झगड़ा
दोनों भाई उत्तर प्रदेश के झांसी के रहने वाले थे। हिमांशु डीयू में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा था जबकि हितेश एक कॉलेज में संस्कृत पढ़ाता था। उसने अपनी प्रेमिका को बुलाया था और रात में करीब डेढ़ बजे छोटे भाई से कमरे से बाहर जाने को कहा था। हिमांशु ने पुलिस को बताया कि उसका भाई उसे हर दूसरे दिन घर से बाहर जाने को कह देता था। लेकिन इस बार रात में उसने जाने से मना कर दिया।

पुलिस को सुनाई झूठी कहानी
घटना के करीब एक घंटे बाद रात में तीन बजे पुलिस को फोन पर इसकी सूचना मिली। पुलिस ने बताया कि शुरुआत में हिमांशु ने झूठी कहानी सुनाई कि घर में जो लोग आए और उसके भाई की हत्या करके चले उन्होंने बताया कि उसने बिस्तर के नीचे डंबल छुपाकर रखा था, जिसे बाद में सीज कर दिया गया। हालांकि मकान मालिक ने बताया कि रात में कोई भी घर के अंदर नहीं आया।

मकान मालिक के बयान से खुली पोल
मकान मालिक के बयान से पुलिस का शक थोड़ा गहरा हुआ। उन्होंने हिमांशु से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई बता दी। डीसीपी (उत्तर) मधुर वर्मा ने कहा, 'हमने कड़ाई से पूछताछ की तो वह घबरा गया और सब कुछ बता दिया।' उस पर आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

घरवालों के डर से छुपाया था रिश्ता
पुलिस ने बताया कि हितेश दो साल पहले ही दिल्ली आया था। उसे एक कॉलेज में नौकरी मिली थी। इसके बाद उसने छोटे भाई को भी बुला लिया। हिमांशु ने बताया कि दिल्ली आने के दो महीने बाद ही उसके भाई ने एक लड़की को डेट करना शुरू कर दिया था। शुरुआत में घरवालों के डर से उसने रिलेशनशिप के बारे में हिमांशु को भी नहीं बतायाा था। जब उसने सवाल पूछने शुरू किए तो उसने हिमांशु से सहयोग करने की बात की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+