पहलवान सुशील कुमार न्यायिक हिरासत में 14 दिन और रहेगा, अब पुलिस ने पकड़ा 10वां हत्यारोपी
नई दिल्ली, जून 12: हरियाणा के 23 वर्षीय पहलवान सागर धनकड़ की हत्या के मामले में जेल भेजे गए पहलवान सुशील कुमार को राहत नहीं मिलने वाली। अदालत ने सुशील की न्यायिक हिरासत (ज्यूडिशियल कस्टडी) 14 दिन और बढ़ा दी है। वहीं, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इसी मामले में 10वें आरोपी को धर-दबोचा है। वह 10वां आरोपी है- पहलवान अनिरुद्ध। यह वही आरोपी है, जो कि वारदात वाली रात मौके पर मौजूद था। इस आरोपी का पिता भी पहलवान है।
Recommended Video

यहां है सागर हत्याकांड का मुख्य आरोपी
मालूम हो कि, सागर धनकड़ हत्याकांड का मुख्य आरोपी सुशील कुमार है। उसे मंडोली जेल में रखा गया है। रोहिणी अदालत ने शुक्रवार को उसकी न्यायिक हिरासत चौदह दिन के लिए बढ़ा दी। इससे पहले अदालत उसकी जेल में प्रोटीन डाइट की मांग को भी खारिज कर चुकी है। सुशील की मांग थी कि उसका पेट अन्य कैदियों की तरह मिल रही खुराक से नहीं भर पा रहा है। लिहाजा उसे आगामी टोक्यो ओलंपिक के लिए प्रोटीन सप्लीमेंट, एक्सरसाइ बैंड और एक स्पेशल डाइट मुहैया कराई जाए। इस याचिका को अदालत ने यह कहकर खारिज कर दिया कि, ऐसी जरूरत नहीं दिख रही।

खाने में ये चीजें दी जा रहीं सुशील को
जेल प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, जिस वार्ड में सुशील कुमार है, वहां उसे अन्य कैदियों की तरह ही 8 रोटियां, 2 कप चाय व 4 बिस्कुट के अलावा दाल और कुछ सब्जियां खाने को दी जाती हैं। इस खाने को सुशील ने खुद के लिए नाकाफी बताया था। हालांकि, उसे अदालत से झटका मिला, जिससे साफ हो गया कि अब उसे वही खाना पड़ेगा जो जेल में बंद अन्य कैदी खा रहे हैं। इस बीच सुशील एक बार फिर ये बात कह रहा है कि, उसे जेल में गैंगस्टर लारेंस विश्नोई से खतरा है।

4 प्रमुख गवाहों को भी सुरक्षा दी गई
ऐसे में पुलिस ने सुशील के विरोधी गैंगस्टर लारेंस विश्नोई को मंडोली जेल से तिहाड़ जेल के हाई सुरक्षा वार्ड में शिफ्ट किया है। उधर, अदालत के आदेश पर सागर धनकड़ हत्याकांड के 4 प्रमुख गवाहों को पुलिस सिक्योरिटी मुहैया करवा चुकी है। इस मामले में कई चश्मदीद गवाह हैं, जिन्होंने सुशील पहलवान और दूसरे गैंगस्टरों से जान का खतरा बताया था।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह












Click it and Unblock the Notifications