Delhi Air Pollution: सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- 'एक्ट ऑफ गॉड' ने दिल्ली के प्रदूषण को कम किया, लेकिन कब तक?
'एक्ट ऑफ गॉड' ने दिल्ली के प्रदूषण को कम करने में योगदान दिया, लेकिन कब तक,
नई दिल्ली, 24 नवंबर। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते 22 दिनों से लोग जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। दिवाली के बाद से ही यहां की हवा 'बेहद खराब' से 'खराब श्रेणी' में है जिसमें लाख कोशिशों के बाद से भी कोई सुधार नहीं आया है। वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट भी सख्त है, आज फिर इस मामले पर न्यायालय में सुनवाई हो रही है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार को फटकार लगाते हुए वायु प्रदूषण से निपटने के लिए जल्द से जल्द कदम उठाने के निर्देश दिए थे।
Recommended Video

जिस समय सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है, उस दिन भी दिल्ली में एयर क्वॉलिटी इंडेक्स 209 रिकॉर्ड किया गया, हालांकि ये मंगलवार के मुकाबले थोड़ा कम है। मंगलवार सुबह AQI 315 दर्ज किया गया था। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान केंद्र की तरफ से बताया गया कि निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध नहीं बढ़ाया जाएगा। दिल्ली-NCR में फैले प्रदूषण पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कहा है कि मौसम जब गंभीर होता है तब उपाए किए जाते हैं। वह वायु प्रदूषण मामले को बंद नहीं करेगा और अंतिम आदेश नहीं देगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए वह इस मामले की सुनवाई करता रहेगा। सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर तेज हवाओं की वजह से हुआ है लेकिन कब तक इसके भरोसे रहेंगे?
यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने त्रिपुरा सरकार से पूछा-क्या बीजेपी MLA ने तालिबान स्टाइल में हिंसा करने का भाषण दिया था?
सुप्रीम कोर्ट दिल्ली-NCR में फैले प्रदूषण के मामले की अगली सुनवाई 29 नवंबर को करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से 2-3 दिनों तक वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के उपायों को जारी रखने के लिए कहा है। कोर्ट ने कहा कि अगर प्रदूषण का स्तर 100 हो जाता है, तो कुछ प्रतिबंध हटाए जा सकते हैं। इस बीच याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि इस साल एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पंजाब में चुनाव के कारण किसानों को खुश करने के लिए जुर्माना नहीं लगाया जा रहा है। SC का कहना है कि उसे इस मुद्दे से कोई सरोकार नहीं है । सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह राष्ट्रीय राजधानी है, कल्पना कीजिए कि हम दुनिया को क्या संदेश दे रहे हैं? सुप्रीम कोर्ट ने आगे कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए वह इस मामले की सुनवाई करता रहेगा।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications