बेटे संजय सिंह को जमानत मिलने पर खुश हुईं उनकी मां, नम आंखों से बोलीं ये बात, देखें Video

AAP MP Sanjay Singh bail Supreme Court granted: दिल्‍ली के शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने आप सांसद संजय सिंह को जमानत दे दी है। आप सांसद संजय सिंह को जमानत मिलने पर आम आदमी पार्टी के नेताओं में नया जोश भर गया है। वहीं संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने उनकी मां बहुत खुश हैं।

sanjay sigh mother

संजय सिंह की मां राधि‍का सिंह ने कहा मैं आज बहुत खुश हूं, मैं सुप्रीम कोर्ट को धन्‍यवाद देती हूं। मेरा बेटा निर्दोष है, वो ईमानदार है, उसे उन्‍हें ले ही नहीं जाना था। आज मेरे बेटे को बेल मिलने पर उतनी ही खुशी मिली है जितना दुख उस दिन हुआ था जब मेरे बेटे को वो अरेस्‍ट करके ले गए थे। उन्‍होंने कहा मुश्किल तो भगवान पर भी आई थी बस मुश्किल आए और टल जाए ये ही भगवान का आर्शीवाद है। उन्‍होंने कहा आज मेरी आंखें नम हैं लेकिन ये खुशी के आंसू हैं।

संजय सिंह की मां ने कहा मुझे पता है मेरा बेटा ईमानदार और निर्दोश है इसलिए मुझे पता था कि वो जरूर रिहा होगा। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा मुझे अपने देश की न्‍यायपालिका पर विश्वास है, जो आज और पक्‍का हो गया है।

बता दें शराब नीति घोटाले में आरोपी बनाए गए आप राज्‍यसभा सांसद संजय सिंह को लेकर प्रवर्तन निदेशालय से कोर्ट ने पूछा था क्या आप संजय सिंह की जमानत का विरोध करते हैं जिसके बाद ईडी ने उनकी जमानत पर विरोध करने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही अब संजय सिंह छह महीने बाद जेल से बाहर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+