दिल्ली: केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने केजरीवाल की पत्नी पर साधा निशाना

Hardeep Singh Puri on Sunita Kejriwal: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि दिल्ली सीएम की पत्नी सुनीता केजरीवाल अपने पति का पद संभालने की तैयारी कर रही हैं।

हरदीप पुरी ने कहा कि उन्होंने अपने सहयोगियों को अलग-थलग कर दिया है। मैडम पद संभालने की तैयारी कर रही हैं। राबड़ी देवी ने भी बिहार में ऐसा ही किया था।

सुनीता केजरीवाल अरविंद केजरीवाल की कुर्सी से कर रहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस

उन्होंने कहा कि सुनीता केजरीवाल उसी कुर्सी से प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रही हैं, जहां से उनके पति मीडिया को संबोधित करते थे। हरदीप सिंह पुरी का सुनीता केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद संभालने का दावा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के संकेत के कुछ दिनों बाद आया है। उन्होंने कहा था कि वह राबड़ी देवी के नक्शेकदम पर चल सकती हैं।

राबड़ी देवी धीरे-धीरे लालू यादव की कुर्सी पकड़ ली

अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले में फंसे थे तो राबड़ी देवी घोषणाएं करती थीं और बाद में उन्होंने धीरे-धीरे कुर्सी पकड़ ली। लालू यादव के जेल जाने के बाद राबड़ी देवी 1997 में बिहार की अगली मुख्यमंत्री बनीं।

'अगर लोग गड़बड़ करेंगे तो छापेमारी जरूर होगी'

अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि आप सुप्रीमो ने कहा था कि वह कभी शराब की दुकानें नहीं खोलेंगे, लेकिन वे शराब घोटाले में लिप्त हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर लोग गड़बड़ करेंगे तो छापेमारी जरूर होगी।

सबसे भ्रष्ट पार्टी के साथ जुड़े हैं अरविंद केजरीवाल

हरदीप पुरी ने कहा कि अन्ना आंदोलन' के दौरान, अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि कोई भ्रष्टाचार नहीं होगा, लेकिन अब वह "सबसे भ्रष्ट पार्टी" के साथ जुड़े हुए हैं।

यह भी पढ़ें- Weather Update: सावधान ! कई राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका, जानिए दिल्ली के मौसम का हाल?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+