दिल्ली में राहत का 7वां दिन, 32 नए कोरोना केस, मौत का आंकड़ा शून्य
नई दिल्ली, 17 अक्टूबर: देश के साथ-साथ अब राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के नए मामलों में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। कोरोना के नए केस मामलों में कमी देखी जा रही है, लेकिन वायरस अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। केरल, महाराष्ट्र और मिजोरम में अभी भी कोरोना के काफी मामले सामने आ रहे हैं। वहीं दिल्ली में रविवार को कोरोना के 32 नए मामले सामने आए हैं। वहीं कोरोना से 7वें दिन किसी की भी जान नहीं गई है, जो काफी राहत भरी खबर है।

कोरोना वायरस के नए मामलों से अब पूरे देश से राहत भरी खबर सामने आ रही है। देश सहित राज्यों में अब लगातार कोरोना वायरस के केस घट रहे हैं। रविवार सुबह जहां पूरे देश से 14 हजार नए केस दर्ज किए गए थे। वहीं शाम को दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 32 नए मामले सामने आए। इस दौरान लगातार 7वें दिन कोविड से कोई मौत नहीं हुई है। वहीं दिल्ली के आंकड़ों पर नजर डालें तो
- कुल मामले 14,39,390
- कुल रिकवरी 14,13,981
- मृत्यु 25,089
- सक्रिय मामले 320
वहीं दिल्ली में एक्टिव मामलों में भी कमी देखने को मिली रही है। राजधानी में अब महज 320 केस ही बाकी है, जो फिलहाल सक्रिय है, जल्द इन मामलों को भी रिकवर करने की कोशिश की जा रही है। एक्टिव मरीजों में से होम आइसोलेशन में 88 मरीज हैं। सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 0.022 फीसदी और रिकवरी दर 98.23 फीसदी है।
गौरतलब है कि 29 जून को दिल्ली में 101 नए मामले और 4 लोगों की मौत दर्ज की गई थी। जुलाई के बाद अब तक दिल्ली में 100 के ऊपर कोरोना के नए मामलों का आंकड़ा नहीं पहुंचा हैं। वहीं दिल्ली लगातार कम हो रहे मामलों के पीछे वैक्सीनेशन की रफ्तार की बड़ी वजह बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications