दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी का बयान, CM केजरीवाल के माता-पिता को किया जा रहा प्रताड़ित
Delhi News: दिल्ली सरकार की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने दिल्ली पुलिस द्वारा सीएम अरविन्द केजरीवाल के माता- पिता से पूछताछ करने संबंधी खबरों पर कड़ी टिप्पणी दी है। आप नेत्री अतिशी ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली पुलिस द्वारा अरविंद केजरीवाल के बुजुर्ग और बीमार माता-पिता को पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। जो गलत है।
आतिशी ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की माता की उम्र 76 साल हैं। उनकी की गिरफ्तारी से कुछ दिन पहले तक वह लंबे समय तक अस्पताल में थीं। उनके पिता की उम्र 85 साल है। क्या हमारे प्रधानमंत्री इस हद तक गिर गए हैं कि बुजुर्ग और बीमार माता-पिता को प्रताड़ित कर रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि देश के इतिहास में राजनीति कभी इतना नीचे आई है। मुझे पूरा भरोसा है कि आज जिस तरह से अरविंद केजरीवाल और उनके बुजुर्ग और बीमार माता-पिता को प्रताड़ित किया जा रहा है, दिल्ली के लोग अपने वोट से इसका जवाब जरूर देंगे।

ज्ञात हो कि आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस अरविंद केजरीवाल के माता-पिता से पूछताछ करने वाली थी। लेकिन अब बताया जा रहा है कि आज पुलिस केजरीवाल के माता-पिता से पूछताछ नहीं करेगी। इससे पहले केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्केटफार्म एक्स लिखा कि मैं अपने माता-पिता और पत्नी के साथ पुलिस का इंतजार कर रहा हूं। कल पुलिस ने फोन करके मेरे माता-पिता से पूछताछ के लिए वाट मांगा था, लेकिन वो आएंगे या नहीं इसकी उन्होंने कोई जानकारी अभी नहीं दी है।
यह भी पढ़ें 'नहीं दूंगा CM पद से इस्तीफा...', अरविंद केजरीवाल का दावा, पत्नी सुनीता के लिए भी कह दी ये बात












Click it and Unblock the Notifications