Delhi Police की कामयाबी- गाजीपुर फूल बाजार में IED लाने वाली बाइक ढूंढ निकाली, सामने आई PHOTO
दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के गाजीपुर फूल बाजार में मिली आईईडी का कनेक्शन खंगाल रही पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने वो बाइक खोज निकाली है, जिसे आईईडी को ले जाने के लिए इस्तेमाल किया गया था। उस बाइक की तस्वीर भी सामने आ गई है, जिसे न्यूज एजेंसी ने साझा किया है।

Recommended Video
Ghazipur Phoolmandi IED Case: Delhi Police ने विस्फोटक लाने वाली Bike ढूंढ निकाली | वनइंडिया हिंदी
बता दें कि, पिछले महीने गाजीपुर फूल बाजार में आईईडी मिली थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल उस मामले की जांच में जुटी थी। अब पुलिस का कहना है कि, उन्हें एक बाइक मिली है, जो दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन की पार्किंग में खड़ी थी। यह 2020 में चोरी हुई थी। हालांकि, इस बारे में अधिकारियों द्वारा अभी यह कन्फर्म नहीं किया गया कि इस बाइक को आईईडी को लेने के लिए इस्तेमाल किया गया था। पुलिस के आॅफिशियल स्टेटमेंट का इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications