स्वतंत्रता दिवस पर बंद रहेंगे 4 मेट्रो स्टेशन, ट्रैफिक रूट में बदलाव

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली मेट्रो के 4 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने मंगलवार को कुछ मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का फैसला किया है। बाकी मेट्रो रूट पर संचालन पहले की तरह समान्य रहेंगे।

 Some Delhi Metro stations will be closed on the ocassion of independence day

लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के मद्देनजर में इस इलाके के 4 मेट्रो स्टेशनों को बंद रखा जाएगा। इस मौके पर पुरानी दिल्ली के दिल्ली गेट, लालकिला, जामा मस्जिद और आईटीओ मेट्रो स्टेशनों के कुछ गेटों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। हालांकि इन स्टेशनों के कुछ गेट खुले रहेंगे।

दिल्ली गेट स्टेशन के गेट नंबर 1 और 3 खुले रहेंगे, जबकि 2, 4 और 5 बंद रहेंगे। वहीं लाल किला स्टेशन के गेट नंबर 1 और 2 बंद रहेंगे। जामा मस्जिद स्टेशन के गेट नंबर 3 और 4 बंद रहेंगे।
वहीं 15 अगस्त को दिल्ली की 6 सड़कें सुबह 5 से लेकर 9 बजे तक पूरी तरह बंद रहेंगी। इसमें नेताजी सुभाष मार्ग, लोथियन रोड, एस पी मुखर्जी मार्ग, चांदनी चौक रोड, निषाद राज मार्ग और एस्प्लेनेड रोक और लिंक रोड बंद रहेंगे। इन सड़कों पर गाड़ियों की एंट्री नहीं दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+