श्रद्धा का गला घोंट दिया था...Shraddha Walker के पिता को आफताब ने बताया था कि कैसे उनकी बेटी को मारा था

27 साल की श्रृद्धा वाकर जिसकी मई 2022 में उसके 28 वर्षीय लिव-इन पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला ने निर्मम हत्‍या कर दी थीं और उसके शरीर के 35 टुकड़े कर कई जगहों पर फेंक दिया था। श्रृद्धा का हत्‍यारा आफताब जेल की सलाखों के पीछे सजा काट रहा है और पीड़िता के पिता अपनी अपनी बेटी के हत्‍यारें को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। वहीं अब श्रृद्धा के पिता ने कहा कि आफताब पूनावाला ने मुझे बताया था कि उसकी बेटी को उसने कैसे मारा।

Shraddha Walkars father

अपने हाथों से उसका गला घोंटा था

सनसनीखेज हत्या के इस मामले में गवाहों के बयान दर्ज किया जा रहा था तब पीड़िता के पिता ने सोमवार को दिल्ली की एक अदालत में गवाही दी। श्रद्धा के पिता ने भी आफताब पूनावाला के बयान के बारे में गवाही दी कि पीड़िता श्रद्धा का गला घोंटने के बाद आफताब ने एक आरी खरीदी और उसकी कलाई काट दी और उसे कूड़े के थैले में डाल दिया। पूनावाला ने श्रद्धा वाकर के पिता को बताया था कि उसने अपने हाथों से उसका गला घोंटा था।

मैं चौक गया और मुझे चक्‍कर आने लगा था

श्रृद्धा के पिता ने कहा ये सुनकर मैं चौक गया और मुझे चक्‍कर आने लगा था। इसके बार आफताब पूनावाला ने खुलासा करते हुए बताया कि उसने मेरी बेटी को कैसे मारा। पिता ने बताया कि पूनावाला ने मुझे बताया था क 18 मई, 2022 को उनके छतरपुर स्थित आवास पर मेरी बेटी के साथ उनका झगड़ा हुआ था और उन्होंने मुझे यह भी बताया कि उन्होंने अपने हाथों से श्रद्धा का गला घोंट दिया था।

हार्डवेयर स्टोर से एक आरी लगाकर उसका हाथ काटा था

पीड़िता के पिता ने बताया कि पूनावाला ने उन्हें यह भी बताया कि श्रद्धा की हत्या करने के बाद, उसने एक हार्डवेयर स्टोर से एक आरी, दो अतिरिक्त ब्लेड, एक हथौड़ा समेत अन्‍य चीजें खरीदी और रात में, उसकी दोनों कलाई काट दी और उन्हें पॉलिथीन में डाल दिया।

जानें कब पिता से पूनावाला को मिलवाया था

विकास वाकर से जनवरी 2020 में उनकीपत्नी की मृत्यु के बाद पहली बार श्रद्धा ने अपने दोस्‍त आफताब पूनावाला के बारे में भी बताया, जब श्रद्धा आरोपी को मुंबई में अपने पिता के घर ले कर आई थी। श्रृद्धा के पिता विकास वाल्कर ने कहा उनकी बेटी नहीं रही।जब परिवार ने 2019 में पूनावाला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के श्रद्धा के फैसले का विरोध किया, तो उनकी बेटी ने कहा कि 25 वर्षीय महिला होने के नाते वह अपने फैसले खुद लेने में सक्षम है।

जानें क्‍या है श्रृद्धा वाकर मर्डर केस

श्रद्धा वाकर, जो आरोपी पूनावाला की कथित तौर पर प्रेमिका और लिव-इन पार्टनर थी, उसकी 18 मई को गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी ने कथित तौर पर उसके शरीर को टुकड़े-टुकड़े कर दिया, शरीर के हिस्सों को फ्रिज में रखा और पुलिस और जनता को चकमा देने के लिए कई दिनों तक दिल्ली भर में सुनसान जगहों पर फेंक दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+