गोपाल राय बोले- दिल्ली के प्रदूषण में सुधार,लेकिन GRAP-1 और GRAP-2 के नियम लागू रहेंगे

Delhi News: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने GRAP-3 हटने के बाद के हालात की समीक्षा करने के लिए पर्यावरण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई। बैठक में दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के अधिकारी भी शामिल होंगे।

gopal rai
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, "प्रदूषण के स्तर में अस्थिरता थी जिसे देखते हुए GRAP-3 के नियम को जारी रखा गया था। इसे कल हटाया गया है लेकिन अभी भी GRAP-1 और GRAP-2 के नियम लागू रहेंगे, जिनके निरंतर कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए आज एक समीक्षा बैठक बुलाई गई है।

इधर दिल्ली में हल्की बारिश और हवा चलने के बाद प्रदूषण स्तर में सुधार दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि अब कहीं भी 'गंभीर' श्रेणी में हवा नहीं है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सवेरे 10 बजे दिल्ली का ओवरऑल एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 259 दर्ज किया, जो कि 'खराब' श्रेणी की हवा है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि प्रदूषण के स्तर में अस्थिरता थी, जिसे देखते हुए GRAP-3 के नियमों को जारी रखा गया था। इसे कल हटाया गया है, लेकिन अभी भी GRAP-1 और GRAP-2 के नियम लागू रहेंगे, जिनके लगातार कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए सचिवालय में एक समीक्षा बैठक बुलाई गई है। संभावना है कि आगामी दिनों में AQI में उतार और चढ़ाव रहेगा।

यह भी पढ़ें@ Flight: पति-पत्नी के बीच बवाल के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर लुफ्थांसा फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, गार्ड बुलाए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+