'वोटर्स को गोली मारने की धमकी दे रहे SHO,' आप नेता संजय सिंह ने चुनाव आयोग पर बोला हमला

UP By Polls: यूपी उपचुनाव में मतदान के दौरान कानपुर की सीसामऊ, मुरादाबाद की कुंदरकी और मुजफ्फरनगर में पोलिंग बूथ पर हंगामा हुआ। कुंदरकी में तनाव उस वक्त बढ़ गया जब सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान ने चुनाव रद्द करने की मांग करने लगे। समाजवादी पार्टी ने पुलिसकर्मियों पर लोगों को वोट डालने से रोकने का आरोप लगाया। इस बीच मीरापुर उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाया है।

संजय सिंह ने X पर पोस्ट करके लिखा, लोकतंत्र का भयावह चेहरा, चुनाव आयोग कोमा में। मीरापुर उपचुनाव में SHO राजीव शर्मा ककरौली थाना वोटरों को रिवाल्वर निकाल कर गोली मारने की धमकी दे रहे हैं।

Sanjay Singh

बता दें कि राजनीतिक पार्टियों की तरफ से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है। उपचुनाव में ड्यूटी पर तैनात 10 पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। इन पर वोटर्स की आईडी चेक करके परेशान करने का आरोप है। मुरादाबाद में 6, कानपुर के 2, मुजफ्फरनगर के 2 पुलिसकर्मी निलंबित किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+