गोलियां की तड़तड़ाहट से गूंजा दिल्ली का नेहरू प्लेस, एनकाउंटर में 25 हजार का इनामी अकबर गिरफ्तार

दिल्ली का नेहरू प्लेस इलाका सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। दो बदमाशों का पीछा कर रही पुलिस टीम पर मेट्रो स्टेशन के पास बदमाशों ने फायरिंग कर दी।

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के एक बेहद व्यस्त और पॉश इलाके में सोमवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश अकबर को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसका दूसरा साथी राशिद भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने इलाके को चारों और से घेर लिया है और फरार बदमाश की तलाश शुरू कर दी है।

delhi police

जानकारी के मुताबिक दिल्ली का नेहरू प्लेस इलाका सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। दो बदमाशों का पीछा कर रही पुलिस टीम पर मेट्रो स्टेशन के पास बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान करीब 15 राउंड गोलियां चलीं। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी खबर है।

गोलियों की आवाज सुनकर आस-पास दहशत फैल गई। पुलिस ने जल्द ही इनमें से एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा फरार होने में कामयाब रहा। गिरफ्तार बदमाश की पहचान अकबर के रूप में की गई है। पुलिस के मुताबिक अकबर के ऊपर 25 हजार रुपए का इनाम है। पुलिस दूसरे बदमाश की तलाश में जुट गई है। ये भी पढ़ें- गुटखा व्यापारी के घर घुसकर बदमाशों ने की लूट, विरोध करने पर 5 लोगों को मारी गोली

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+