Shahbad Dairy murder: साक्षी का हत्यारा साहिल गिरफ्तार, बुलंदशहर में ली थी पनाह
Shahbad Dairy Murder Accused Arrest: दिल्ली पुलिस ने शाहबाद डेरी में नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या करने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस की 6 टीमें इसके पीछे लगी थीं।

Shahbad Dairy Murder Accused Arrest: शाहबाद डेरी में साक्षी की नृशंस हत्या मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस की टीम ने आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। वो रविवार को हत्याकांड के बाद से फरार था। उसके पीछे पुलिस की 6 टीमों को लगाया गया था
दिल्ली में वारदात को अंजाम देकर साहिल बुलंदशहर में पनाह ली थी। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को साक्षी के हत्यारा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने 16 वर्षीय साक्षी को 20 बार चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद ईंट से मार-मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
साक्षी की हत्या उसके ही ब्वॉयफ्रेंड ने की है। इस हत्या ने एक बार फिर दिल्ली को झकझोर कर रख दिया है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। लड़की गली से होते हुए जा रही थी, तभी उसका ब्वॉयफ्रेंड वहां पहुंचा। उसने चाकू से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। वहां आसपास कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने उसको रोकने की कोशिश नहीं की।
Recommended Video

इस क्रूर और जघन्य हत्या पर दिल्ली महिला आयोग स्वाति मालीवाल ने कहा कि दिल्ली में किसी को पुलिस और कानून का डर नहीं है। दिल्ली में दरिंदगी की सारी हदें पार हो गईं। मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज्यादा भयानक कुछ नहीं देखा। दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। यदि आज कुछ नहीं किया गया तो दरिंदगी की सारी हदें पार होती रहेंगी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ये बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधी बेखौफ हो गए हैं, पुलिस का कोई डर नहीं है। केजरीवाल ने आगे कहा कि LG साहब, कानून व्यवस्था आपकी जिम्मेदारी है, कुछ कीजिए। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।
यह भी पढ़ें- 'मैंने इतने सालों के करियर में इससे ज्यादा भयानक कुछ नहीं देखा', शाहबाद डेरी हत्या पर बोलीं स्वाति मालीवाल












Click it and Unblock the Notifications