'मैंने इतने सालों के करियर में इससे ज्यादा भयानक कुछ नहीं देखा', शाहबाद डेरी हत्या पर बोलीं स्वाति मालीवाल
Swati Maliwal on Shahbad Dairy Murder: दिल्ली के शाहबाद डेरी में एक नाबालिग लड़की की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष ने कहा कि इस पर उच्च स्तरीय कमेटी बनाकर दोषियों को सख्त सजा देने की जरूरत है।

Swati Maliwal on Shahbad Dairy Murder: दिल्ली के शाहबाद डेरी में सोमवार को दरिंदगी की सारे हदें पार हो गईं। एक नाबालिग मासूम को चाकू गोद-गोदकर मार दिया गया। इस क्रूर और जघन्य हत्या पर दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि दिल्ली में किसी को पुलिस और कानून का डर नहीं है।
दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष ने कहा कि दरिंदगी की सारी हदें पार हो गईं। मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज्यादा भयानक कुछ नहीं देखा। दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। किसी को दिल्ली पुलिस का डर नहीं है। यदि आज कुछ नहीं किया गया तो दरिंदगी की सारी हदें पार होती रहेंगी।
Recommended Video

दिल्ली के शाहबाद डेरी में एक नाबालिग मासूम गुड़िया को चाकू गोद-गोदकर मारा गया। इसके बाद पत्थर से उसे कुचल दिया गया। स्वाति मालीवाल ने कहा कि 16 साल की गुड़िया का क्या कसूर था? जो उसे इस तरह सड़क पर बेरहमी से मार दिया गया?
बता दें कि दिल्ली नाबालिग लड़की की हत्या से दिल्ली फिर से दहल गई है। साक्षी नाम की नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उस पर एक दो नहीं, बल्कि 20 बार चाकू से मारा गया। इसके बाद ईंट मार-मारकर उसकी हत्या कर दी।
इस क्रूर और जघन्य हत्या पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में खुलेआम एक नाबालिग बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। ये बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधी बेखौफ हो गए हैं, पुलिस का कोई डर नहीं है। केजरीवाल ने आगे कहा कि LG साहब, कानून व्यवस्था आपकी जिम्मेदारी है, कुछ कीजिए। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।
यह भी पढ़ें- क्या DCW WFI Chief को अरेस्ट कराएगी? पहलवानों के साथ बर्ताव पर बिफरीं मालीवाल, पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र












Click it and Unblock the Notifications