Delhi Sakshi Murder: आफताब के बाद अब साहिल, 20 बार चाकुओं से गोदा...फिर मन नहीं भरा तो पत्थर उठाकर मारा
Delhi Sakshi Murder Story: दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में साक्षी नाम की नाबालिग लड़की की वीभत्स हत्या के आरोपी साहिल को दिल्ली पुलिस ने सोमवार को यूपी के बुलंदशहर के पास से गिरफ्तार किया है।

Shahbad Dairy Murder Case: राजधानी दिल्ली एक बार फिर कलेजा कंपा देने वाली खुलेआम मर्डर की वारदात से दहल गई। पहले श्रद्धा वॉकर और अब साक्षी को मौत के घाट उतार गया है। दोनों वारदातें ऐसी है, जिसमें सनकी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को ऐसे मौत दी, जिसको सुनकर किसी भी रूह कांप जाए। श्रद्धा वॉकर को जहां उसके लवर आफताब ने 36 टुकड़ों में बांट दिया था, तो साक्षी को साहिल ने खुलेआम चाकू से 20 वार करके दर्दनाक मौत दे दी।
श्रद्धा के बाद अब साक्षी
क्या प्यार करने का अंजाम श्रद्धा वॉकर या फिर साक्षी जैसा होता है? जिन्होंने ऐसे लड़के से मोहब्बत की, जो वहशत से भरा था। यह सवाल इसलिए क्योंकि नई दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में देर रात एक नाबालिग लड़की साक्षी को उसके प्रेमी साहिल ने 20 से ज्यादा बार चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया।
चाकू लेकर पहुंचा, ताबड़तोड़ किए वार
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक साक्षी और साहिल के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, जिसके बाद साक्षी से आरोपी साहिल इस कदर नाराज हो गया कि वो अपने साथ चाकू लेकर उससे मिलने पहुंचा और फिर लड़की को बचने तक का भी मौका नहीं दिया। युवक ने एक के बाद कई ताबड़तोड़ हमला करते हुए लड़की को जमीन पर गिरा दिया।
मन नहीं भरा तो फिर पत्थर से कुचला
इसके बाद भी जब हैवान साहिल का मन नहीं भरा तो उसने नाली ढकने के पत्थर से उसको कुचल दिया। इस पूरी हत्या को खुलेआम अंजाम दिया जा रहा था, लेकिन किसी की भी मजाल नहीं थी कि आरोपी को रोक ले। इतना ही नहीं गली में लड़की की हत्या करने के बाद साहिल वहां से बेखौफ होकर निकल गया।
#WATCH | We have arrested the accused, Sahil from Bulandshahr, Uttar Pradesh. He used to work as a mechanic for AC and Refrigerators. Further investigation is underway, We will make sure that the maximum punishment is given to the accused: Suman Nalwa, Deputy Commissioner of… pic.twitter.com/U2DQ83m1TD
— ANI (@ANI) May 29, 2023
मैकेनिक का काम करता है साहिल
स्पेशल सीपी दीपेंद्र पाठक, दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी और पीड़ित एक-दूसरे को जानते थे और कुछ झगड़ा हुआ। आरोपी (साहिल) के मन में इस बात को लेकर रंजिश थी, जिस कारण उसने इस तरह का जघन्य अपराध किया। पुलिस के मुताबिक साहिल एसी और रेफ्रिजरेटर के लिए मैकेनिक का काम करता था।
हत्या का सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने
इस खौफनाक मर्डर का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए है, जिसमें आरोपी साहिल लड़की पर कई बार चाकू से वार करते और फिर उसके सिर पर पत्थर से वार करते देखा जा सकता है। कई स्थानीय लोग वहां मौजूद देखे जा सकते हैं, लेकिन कोई भी बचाने नहीं आया है।
यूपी के बुलंदशहर के पास से गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने आरोपी साहिल को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शाहबाद डेयरी थाने में आईपीसी की धारा 302 के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी साहिल 20 साल का है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छह टीमों का गठन किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications