डीयू छात्रा पर सहवाग और हुड्डा का ट्वीट, ट्विटर पर बढ़ा विवाद
गुरमेहर कौर की टिप्पणी पर कई सेलिब्रिटिज की भी प्रतिक्रियाएं आई हैं। जिनमें क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा का नाम शामिल है।
नई दिल्ली। डीयू की छात्रा गुरमेहर कौर ने जिस तरह से छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के खिलाफ सोशल मीडिया पर कैंपेन छेड़ा, उसके बाद जहां उन्हें कुछ लोगों को समर्थन मिल रहा है। वहीं कई लोगों ने उनके अंदाज पर सवाल भी खड़े किए हैं। खास तौर से गुरमेहर कौर की उस टिप्पणी पर विवाद ज्यादा हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा कि मेरे पिता को पाकिस्तान ने नहीं बल्कि युद्ध ने मारा। दरअसल गुरमेहर कौर के पिता कैप्टन मंदीप कौर भारतीय सेना में थे और शहीद हो गए थे।

गुरमेहर कौर ने एबीवीपी के खिलाफ छेड़ा है सोशल मीडिया कैंपेन
गुरमेहर कौर की टिप्पणी पर कई सेलिब्रिटिज की भी प्रतिक्रियाएं आई हैं। जिनमें क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा का नाम शामिल है। सहवाग ने गुरमेहर कौर पर सीधे निशाना नहीं साधा, उन्होंने गुरमेहर कौर के ट्वीट कि मेरे पिता को पाकिस्तान ने नहीं युद्ध ने मारा की स्टाइल में ट्विटर अपनी तस्वीर के साथ लिखा कि मैंने दो तिहरे शतक नहीं लगाए, मेरे बल्ले ने ऐसा किया। सहवाग ने ट्वीट में लिखा कि बात में दम है।
इसी ट्वीट पर बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने समर्थन करते हुए थम्सअप दिया।
सहवाग के ट्वीट को 24, 386 बार रिट्वीट किया गया, करीब 41,949 लाइक्स मिले। हालांकि इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर कुछ लोगों ने सहवाग और रणदीप हुड्डा पर निशाना साधा। रोहित प्रधान ने @Retributions ट्विटर हैंडल से वीरेंद्र सहवाग को संबोधित करते हुए कहा कि आखिर 20 साल की लड़की ने पहले बहुत कुछ खोया है। भारत पोल्स ने लिखा कि सहवाग और रणदीप हुड्डा ने बीएसएफ जवानों और सेना के जवानों को खराब क्वालिटी का खाना दिए जाने पर एक भी ट्वीट नहीं किया। अब कारगिल शहीद पर टिप्पणी कर रहे हैं। इसके साथ-साथ जो लोग गुरमेहर कौर के समर्थन खड़े हुए उनमें वरिष्ठ पत्रकार शेखर गुप्ता और बरखा दत्त का नाम शामिल है।
शेखर गुप्ता ने ऐतराज जताते हुए कहा कि बहुत दुखद है, वीरु और रणदीप हुड्डा बड़े दिलवाले सितारे हैं। गुरमेहर को किसी के देशभक्ति की जरुरत नहीं है, उस पर उसके पिता की बलिदान की छाप है।
इस पर रणदीप हुड्डा ने शेखर गुप्ता पर टिप्पणी करते हुए लिखा कि बेचारी लड़की का सियासी तौर पर इस्तेमाल किया गया और लगता है इसमें आप भी शामिल हैं। इस ट्वीट पर शेखर गुप्ता ने लिखा कि वो लड़की बेचारी नहीं है। आप जो चाहे समझ सकते हैं। वह बेहद मजबूत, अपने दिमाग की सुनने वाली है। वो किसी का मोहरा नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications