दिल्ली: डिफेंस कॉलोनी में सुप्रीम कोर्ट की कमेटी और एमसीडी ने सील की 50 से ज्यादा दुकानें
दिल्ली: डिफेंस कॉलोनी मे 50 से ज्यादा दुकानें सील
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में बनी कमेटी और एमसीडी के अधिकारियों ने दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में कई दुकानों और रेस्तरां को सील कर दिया। इस टीम का कहना है कि गैरकानूनी रूप से बनी दुकानों को सील किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि ये सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत हो रहा है। शनिवार को चली इस कार्रवाई में डिफेंस कॉलोनी में 50 से ज्यादा दुकानों को सील किया गया है।

वहीं इस क्षेत्र के दुकानदारों ने इसे नाइंसाफी कहा है। दुकानदारों का कहना है कि 14 दिसंबर को अवैध निर्माण को लेकर कोर्ट ने फैसला किया है लेकिन दुकानें यहां 1952 से हैं। एक और दुकानदार ने कहा कि हम सभी तरह के टैक्स दे रहे हैं, हर तरह की रसीद मेरे पास है, दूसरे सभी कागजात हैं और इसके बाद भी दुकानों और रेस्तरां को सील किया जा रहा है तो ये गलत है। कोर्ट ने 24 मार्च 2006 को एक कमेटी बनाई थी, और अवैध निर्माण को हटाने का आदेश दिया था।














Click it and Unblock the Notifications