करोड़ों की टैक्स चोरी मामले में जवाब देने इनकम टैक्स ऑफिस पहुंचे आप मंत्री सत्येंद्र जैन
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री 17 करोड़ की टैक्स चौरी मामले में जवाब देने के लिए इनकम टैक्स ऑफिस पहुंचे। उनके साथ पार्टी नेता संजय सिंह भी थे। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सत्येंद्र जैन को समन भेजकर 4 अक्टूबर को तलब किया था।
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने भेजा था समन
आयकर विभाग ने 17 करोड़ की टैक्स चोरी के मामले में फंसे आप मंत्री सत्येंद्र जैन से पूछताछ के लिए लिए समन भेजकर 4 अक्टूबर को ऑफिस में उपस्थित होने को कहा था।
इस मामले में सत्येंद्र जैन ने सफाई दी थी कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने उनको पूछताछ के लिए नहीं बल्कि करोड़ों की टैक्स चोरी केस में गवाह के तौर पर तलब किया है।

सत्येंद्र जैन की कंपनियों में गड़बड़झाला
आयकर विभाग के अधिकारियों को कलकत्ता की कुछ कंपनियों में पैसों की बड़ी हेराफेरी का पता लगा। विभाग ने कहा था कि टैक्स चोरी और अवैध वित्तीय लेन देने के मामले में कलकत्ता की कुछ कंपनियों के खिलाफ जांच चल रही है। इस जांच में कुछ दस्तावेज मिले हैं जिनके संबंध सत्येंद्र जैन से हैं।
आमने-सामने बिठाकर पूछताछ
सत्येंद्र जैन समन की तारीख के हिसाब से मंगलवार को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट पहुंचे। ऐसा कहा जा रहा है कि डिपार्टमेंट टैक्स चोरी मामले में मिले दस्तावेजों के बारे में उनसे पूछताछ करने वाली है।
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सत्येंद्र जैन से उनकी संपत्ति का ब्यौरा भी मांगा था। साथ ही, उनसे पिछले चार साल के इनकम टैक्स रिटर्न के दस्तावेज भी साथ लाने को कहा था।
सत्येंद्र जैन ने मामले पर क्या कहा है
सत्येंद्र जैन का कहना है कि जिन कंपनियों में टैक्स चोरी की गड़बड़ियां मिली हैं उनमें उन्होंने चार साल पहले पैसा लगाया था और 2013 के बाद उन कंपनियों के साथ उनका कोई संबंध नहीं रहा।
पार्टी और सीएम केजरीवाल ने किया बचाव
टैक्स चोरी मामले में आम आदमी पार्टी और सीएम अरविंद केजरीवाल ने स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का बचाव किया। केजरीवाल ने कहा कि सत्येंद्र जैन को फंसाया गया है। अगर इस तरह के आरोपों में सच्चाई होती तो पार्टी उनको निकाल चुकी होती।
विवादों में आम आदमी पार्टी के नेता













Click it and Unblock the Notifications