PMLA Case में जमानत के लिए सत्येंद्र जैन ने सुप्रीम कोर्ट में की अपील, हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती
PMLA Case में जमानत के लिए सत्येंद्र जैन ने सुप्रीम कोर्ट में अपील करते हुए उच्च न्यायलय के फैसले को चुनौती दी है।

PMLA मामले में जमानत के लिए आम आदमी पार्टी के नेता और दिलली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ने जमानत के लिए देश की सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। सत्येन्द्र जैन ने SC का रुख करते हुए मनी लॉड्रिंग मामले में अपनी जमानत याचिका खारिज करने के दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी।
बता दें दिल्ली की केवरीवाल सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री लंबे समय से मनी लॉड्रिंग केस में तिहाड़ जेल में बंद चल रहे हैं। मनी लॉडिंग केस में उच्च न्यायालय ने उनकी जमानत की अपील को खारिज कर दिया था। उच्च्च न्यायालय के इस फैसले को चुनौती देते हुए सत्येन्द्र जैन ने सुप्रीम कोर्ट में बेल के लिए रुख किया है।हाईकोर्ट ने दिल्ली के पूर्व पीएम सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका को खारिज करते हुए ये कहा था कि सत्येंद्र जैन प्रभावशाली व्यक्ति हैं और सबूतों से छेड़छाड़ कर सकते हैं।
याद रहे प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 30 मई2022 को मनी लॉड्रिंग केस में दिल्ली के तत्कालीन स्वास्थ्य मेंत्री सत्येंद्र जैन को अरेस्ट किया था। जिसके बाद वो दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। सत्येंद्र जैन पर चार कंपनियों के माध्यम से मनी लॉड्रिंग करने का आरोप लगा है।
हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा था सत्येंन्द्र जैन की जमानत को खारिज करने में कोई अवैधता या कमी नहीं है। कोर्ट ने ये भी कहा था कि सत्येंद्र जैन धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जो जमानत के लिए शर्ते रखी गई थीं उसे पूरा करने में वो विफल रहे हैं। कोर्ट ने ये भी कहा था सेंट्रल जांच ब्यूरो (CBI) ने आय से अधिक संपत्ति (डीए) का मामला दर्ज किया है और सक्षम अदालत में मामला विचारणीय है
वहीं सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल के जेलर को एक पत्र लिखा है जिसके कारण वो सुर्खियों में हैं। केजरीवाल के मंत्री जैन ने लिखा है कि वो जेल की बैरक में अकेले बोर हो रहे है इसलिए उनकी जेल में किसी को शिफ्ट किया जाए। जिसके बाद जेलर ने उनके बैरक में कैदी को शिफ्ट कर दिया था। वहीं अब इसके लिए जेलर को नोटिस भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications