Satyendar Jain की बढ़ीं मुश्किलें, मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में चलेगा मुकदमा, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी
Satyendar Jain: दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन की कानूनी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ने वाली हैं। मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे जैन के खिलाफ अब अदालत में मुकदमा चलाया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके खिलाफ अभियोजन की मंजूरी दे दी है।
यह फैसला मंगलवार, 18 फरवरी 2025 को लिया गया। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद अब सत्येंद्र जैन के खिलाफ कानूनी कार्यवाही तेज हो सकती है, जिससे उनके राजनीतिक भविष्य पर भी असर पड़ सकता है।

गृह मंत्रालय ने की थी सिफारिश
गृह मंत्रालय ने 14 फरवरी को राष्ट्रपति को पत्र लिखकर सत्येंद्र जैन के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी थी। मंत्रालय का कहना था कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दी गई जानकारी और सबूतों के आधार पर सत्येंद्र जैन के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है। अब राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद उनके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 2018 के तहत अदालत में केस चलेगा।
ये भी पढ़ें: Weather: दिल्ली में गिरेगा तापमान, 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानिए मौसम का हाल
क्या हैं सत्येंद्र जैन पर आरोप?
सत्येंद्र जैन को 30 मई 2022 को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। उन पर आरोप है कि 2015-16 के दौरान उन्होंने फर्जी कंपनियों के जरिए 16.39 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग की थी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेज दिया गया था।
कब मिली थी जमानत?
करीब डेढ़ साल जेल में रहने के बाद 18 अक्टूबर 2023 को दिल्ली की एक अदालत ने सत्येंद्र जैन को जमानत दे दी थी। अदालत ने फैसला सुनाते हुए कहा था कि केस की सुनवाई में देरी हो रही है और आरोपी लंबे समय से जेल में है। हालांकि, इससे पहले 26 मई 2023 को उन्हें मेडिकल आधार पर अंतरिम जमानत मिली थी, क्योंकि उनकी रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन हुआ था।
ED ने किया था जमानत का विरोध
प्रवर्तन निदेशालय ने अदालत में उनकी जमानत का विरोध किया था। एजेंसी का कहना था कि अगर सत्येंद्र जैन को रिहा किया जाता है, तो वह केस से जुड़े गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं।
AAP ने बताया साजिश
आम आदमी पार्टी के नेताओं ने सत्येंद्र जैन की जमानत को 'सत्य की जीत' बताया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि यह पूरा मामला बीजेपी की राजनीतिक साजिश का हिस्सा है। हालांकि, अब राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद उनके खिलाफ फिर से कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ेगी।
ये भी पढ़ें: Delhi Today: विधानसभा के बाद अब MCD चुनाव से पहले AAP को झटका, पार्षद हुए BJP में शामिल, जानिए दिल्ली का हाल
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications