संजय सिंह ने पीएम मोदी को बताया तनाशाह, बोले- प्रधानमंत्री ने भारतीय सेना का किया अपमान
लोकसभा चुनाव के लिए आप सांसद संजय सिंह जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान संजय सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमले कर रहे हैं।
वहीं अब संजय सिंह ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तानाशाह बताकर उन पर भारतीय सेना का अपमान करने का आरोप लगाया है। आप नेता ने कहा ताना शाह पीएम मोदी ने भाारतीय सेना का अपमान किया है।

संजय सिंह ने कहा "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा भारत पाकिस्तान के सामने रोता था।। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये बयान हमारी उस सेना का अपमान है जिसने पाकिस्तान के दो टुकड़े किए।"
बता दें इससे पहले संजय सिंह ने भाजपा को देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी बताया था। लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में प्रचार अभियान तेज करते हुए संजय सिंह ने भ्रष्टाचार और चुनावी बांड मुद्दे को लेकर भाजपा पर हमला बोला और भगवा पार्टी को 'दुनिया की सबसे भ्रष्ट पार्टी' करार दिया।












Click it and Unblock the Notifications